फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: अमेरिका के युद्ध अभ्यास से नहीं डरा उत्तर कोरिया, फिर दागी दो बैलिस्टिक मिसाइल

Mon, 20 Feb 2023 05:51 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

दक्षिण कोरिया की सेना (JCS) ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया के सुखोन क्षेत्र से सुबह 7:00 बजे से 7:11 बजे के बीच दो बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण का पता लगाया।
विज्ञापन
North Korea fires ballistic missiles - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका-दक्षिण कोरिया ने संयुक्त हवाई अभ्यास के एक दिन बाद ही उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से छोटी दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 48 घंटे के भीतर उत्तर कोरिया ने दूसरी बार बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की सेना (JCS) ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया के सुखोन क्षेत्र से सुबह 7:00 बजे से 7:11 बजे के बीच दो बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण का पता लगाया। जेसीएस ने एक बयान में कहा कि देश की सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करते हुए दक्षिण कोरिया की सेना अमेरिका के साथ करीबी सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है।

दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा रविवार को बम गिराने का संयुक्त हवाई अभ्यास करने के एक दिन बाद उत्तर कोरिया ने यह कदम उठाया। ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के अनुसार, सैन्य अभ्यास के दौरान दक्षिण कोरिया के F-35A स्टील्थ लड़ाकू विमानों और F-15K जेट विमानों ने अमेरिका के F-16 लड़ाकू विमानों के साथ उड़ान भरी।
विज्ञापन


इससे पहले उत्तर कोरिया ने घोषणा की थी कि उसने 18 फरवरी को सैन्य परेड के दौरान इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का प्रदर्शन किया था, जिसके बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त अभ्यास शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें