फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया: नहीं मान रहे किम जोंग, लॉन्च कर दी एक और नई मिसाइल, लेकिन चंद मिनट में हो गई धाराशायी

Wed, 16 Mar 2022 07:52 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग

सार

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि संदिग्ध मिसाइल को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के बाहर एक हवाई क्षेत्र से दागा गया।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन संकट के बीच तानाशाह किम जोंग एक बार फिर से ताकत की आजमाइश करने लगे हैं। दरअसल, दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया की सेना ने बुधवार को एक अज्ञात मिसाइल दागी, लेकिन इसका प्रक्षेपण तुरंत विफल हो गया। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने अपने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने आज करीब साढ़े नौ बजे सुनान क्षेत्र से एक अज्ञात मिसाइल दागा लेकिन यह माना जाता है कि प्रक्षेपण के तुरंत बाद यह  धाराशायी हो गई। 

विज्ञापन


इस साल अब तक कुल 10 हथियारों का परीक्षण
उत्तर कोरिया इस साल अब तक कुल 10 हथियारों का परीक्षण कर चुका है जिसमें कि एक विफल रहा है। इनमें सात मिसाइल और दो टोही उपग्रह शामिल थे। वहीं उत्तर कोरिया के ताबड़तोड़ प्रक्षेपण पर दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने नाराजगी जताई है। दोनों देशों ने पिछले हफ्ते बयान जारी कर कहा था कि उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई अधिकतर मिसाइल अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) प्रणाली के थे। ऐसी मिसाइल का प्रक्षेपण पहले कभी नहीं किया गया था।

उत्तर कोरिया पर अमेरिका ने लगाए और प्रतिबंध 
उत्तर कोरिया द्वारा अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण के तहत किए गए दो परीक्षणों के बाद अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने उस पर और प्रतिबंध लगा दिए हैं। वित्त मंत्रालय ने 4 मार्च को हुए मिसाइल परीक्षण को रेखांकित करते हुए तीन रूसी संस्थानों को इसमें मदद करने के आरोप में प्रतिबंधित करने की घोषणा की। ये कंपनियां हैं- एपोलॉन, जील-एम और आरके ब्रिज। इन कंपनियों से जुड़े दो लोगों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


इन प्रतिबंधों के चलते ये कंपनियां अमेरिका में अपनी संपत्तियों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। वहीं, दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसे उत्तर कोरियाई परमाणु परीक्षण स्थल की पुरानी सुरंगों की मरम्मत के संकेत मिले हैं। इन सुरंगों को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग-उन के बीच 2018 में हुई बातचीत के कई माह पहले ध्वस्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें