फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया की सनक अब भी जारी, फिर किया दो मिसाइलों का परीक्षण

Sat, 24 Aug 2019 09:02 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, सियोल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने जापान सागर में फिर दो अज्ञात मिसाइल दागे हैं। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि नए मिसाइलों के परीक्षण के संदर्भ में हमारी सेना उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के हथियारों के परीक्षण के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक बैठक आयोजित करेगा। प्योंगयांग के शुक्रवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ पर निशाना साधने के बाद यह प्रक्षेपण किया गया है।

अमेरिकी राजनयिक ने कहा था कि उत्तर कोरिया के पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण करने तक अमेरिका उस पर अपने प्रतिबंधों को जारी रखेगा। इसके बाद प्योंगयांग ने पोम्पिओ पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना के संयुक्त अभियान के खिलाफ उत्तर कोरिया ने हालिया सप्ताह में कम दूरी की कई मिसाइलें दागी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें