फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: उत्तर कोरिया का अमेरिका-द. कोरिया पर निगरानी गतिविधियों को बढ़ाने का आरोप, पलटवार की दी चेतावनी

Sun, 26 May 2024 03:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोल

सार

उत्तरी कोरिया के रक्षा मंत्री किम गैंग Il ने दक्षिण कोरिया की नौसेना और तट रक्षक पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने और सैन्य तनाव बढ़ाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर अंतर कोरियाई सीमा पर निगरानी गतिविधियों को बढ़ाने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उत्तर कोरिया ने चेतावनी भी दी कि देश की संप्रभुता और सुरक्षा का उल्लंघन होने पर वह इसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई जरूर करेगा। उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री किम गैंग Il ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया की कठपुतली वायुसेना पूरे दिन बहुत ही कम समय के अंतराल पर हवाई जासूसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


किम ने आगे कहा, "जब देश की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरा होगा, तो हम तुरंत कार्रवाई करेंगे।" उन्होंने दक्षिण कोरिया की नौसेना और तट रक्षक पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने और सैन्य तनाव बढ़ाने का भी आरोप लगाया है। किम ने दावा किया कि 13 से 24 मई के बीच अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप के ऊपर 16 आरसी-135 और यू-2एस जासूसी विमान और आरक्यू-4बी ड्रोन उड़ाया। इसी के साथ उन्होंने दक्षिण कोरिया से गुब्बारों में भेजे गए पर्चों की भी आलोचना करते हुए इसे खतरनाक भड़काऊ हरकत बताया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें