फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिए जाएंगे साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार, इन नामों की है चर्चा 

Thu, 10 Oct 2019 11:19 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
विज्ञापन
Nobel Prize
विज्ञापन

स्वीडिश एकेडमी गुरुवार को साहित्य के दो नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा करेगी। यह पुरस्कार साल 2018 और 2019 के लिए दिया जाना है। दरसअल पिछले साल एकेडमी के एक सदस्य के पति पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उस वर्ष का पुरस्कार नहीं दिया जा सका था। साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा दोपहर एक बजे (स्थानीय समयानुसार 11 बजे) होगी। 

विज्ञापन


पुरस्कार के लिए कवि एने कारसन और उपन्यासकार मार्गरेट अटवुड के नामों की चर्चा है। दोनों ही कनाडा से हैं। इसके अलावा केन्या के लेखक गूगी वा थिओंग, पॉलैंड के लेखक और कार्यकर्ता ओल्गा तोकरजक, फ्रांस के ग्वालेलोपीन मारसे कोंडे समेत कई अन्य नाम भी चर्चा में हैं।

सतर्क है एकेडमी

विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष एकेडमी किसी भी विवाद से बचने के लिए बहुत सतर्कता से विजेताओं के नाम चुनेगी। पिछले वर्ष ऐकेडमी विवादों के साये में थी क्योंकि इसकी एक सदस्य के पति के खिलाफ बलात्कार का दोष सिद्ध हुआ था और उसे जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


इस बार उम्मीद है कि ऐसे नामों को चुना जाएगा जो विवादों से दूर हों, ऐसी संभावना भी है कि उनमें से एक महिला होगी।

विज्ञापन

नोबेल पुरस्कार में पदक, प्रशस्ति संग मिलते हैं साढ़े चार करोड़ रुपये

नोबेल पुरस्कार के हर विजेता को करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि दी जाती है। इसके साथ 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख लिखी होती है। पदक की दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम तथा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें