इस्राइल-हमास संघर्ष के अहम चरण में प्रवेश के बीच गाजा में जमीनी हमले की आशंका है। लेकिन मांग में अचानक वृद्धि के कारण देश में बुलेटप्रूफ जैकेट और सुरक्षात्मक गियर की जबरदस्त कमी है। प्रवक्ता योव डोटन ने कहा, कंपनियां मौजूदा मांग को पूरा करने में असमर्थ हैं।
हमास समूह द्वारा दो अमेरिकी बंधकों (एक महिला और उसकी किशोरी बेटी) को रिहा करने के बीच इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर गाजा को जीतने तक जंग का संकल्प लिया और रात भर गाजा में कई निशानों पर भारी बमबारी जारी रखी। नेतन्याहू द्वारा हवाई और अपेक्षित जमीनी हमले में कोई रोक न लगाने के संकेत के बाद इस्राइली लड़ाकू विमानों ने कहर बरपाया।
विज्ञापन
इस्राइली विमानों ने पूरे गाजा पट्टी में बड़ी संख्या में हमास के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसमें बहुमंजिला इमारतों के अंदर कमांड सेंटर और युद्धक केंद्र भी शामिल रहे। फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों व हमास मीडिया ने कहा कि इस्राइली विमानों ने दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले स्थानों में से एक गाजा में कई परिवारों के घरों को निशाना बनाया। इसमें कम से कम 50 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।
उधर, इस्राइली सेना ने दक्षिणी सीमा पर गाजा से रॉकेटों की ताजा बमबारी की सूचना दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस बीच, हमास ने अमेरिकी जूडिथ ताई रानान (59) और उनकी बेटी नताली (17) को रिहा कर दिया है। इस्राइली पीएम नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। दोनों इस्राइल में अपने घर पहुंच गई हैं। रानान और नताली इस्लामी आतंकियों द्वारा 7 अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल के हमले में अगवा किए गए 210 लोगों में शामिल थे।
विज्ञापन
इस्राइल में बुलेट प्रूफ जैकेटों की भारी कमी
इस्राइल-हमास संघर्ष के अहम चरण में प्रवेश के बीच गाजा में जमीनी हमले की आशंका है। लेकिन मांग में अचानक वृद्धि के कारण देश में बुलेटप्रूफ जैकेट और सुरक्षात्मक गियर की जबरदस्त कमी है। प्रवक्ता योव डोटन ने कहा, कंपनियां मौजूदा मांग को पूरा करने में असमर्थ हैं।
साइप्रस में इस्राइली दूतावास के बाहर छोटे धमाके, 4 गिरफ्तार
साइप्रस में इस्राइली दूतावास के बाहर रात भर छोटे धमाके हुए। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं पहुंची लेकिन 4 को गिरफ्तार किया गया।