फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों की मौत; कई लोगों के घायल होने की खबर

Sat, 11 Jan 2025 03:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर।

सार

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आज एक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बस अड्डे पर यात्री बस और जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह हादसा करक जिले में इंडस राजमार्ग पर अंबेरी कल्ला के पास हुआ, जब एक यात्री कोच और एक ट्रेलर की भिड़ंत हुई।हादसा तेज रफ्तार की वजह हुआ। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों को सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गंडापुर ने कहा, हम इंडस राजमार्ग पर हुए इस दर्दनाक हादसे के मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें