फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: काठमांडू में डिपार्टमेंटल स्टोर लूटने के आरोप में भारतीय समेत नौ गिरफ्तार, RPP महासचिव अदालत में पेश

Sun, 30 Mar 2025 07:41 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल के काठमांडू में राजशाही समर्थक प्रदर्शन के दौरान डिपार्टमेंटल स्टोर लूटने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बिहार के पटना निवासी रवि रंजन कुमार भी शामिल हैं। वहीं, हिंसक प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार राष्ट्रीय प्रजातंत पार्टी (आरपीपी) के महासचिव और उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा समेत 41 लोगों को काठमांडू जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने उनकी न्यायिक हिरासत की मांग की।
विज्ञापन
नेपाल हिंसा के दौरान गिरफ्तार राजशाही समर्थक कार्यकर्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में हिंसा के दौरान डिपार्टमेंटल स्टोर से सामान लूटने के आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक भारतीय भी शामिल है। इस बीच, काठमांडू पुलिस ने रविवार को राष्ट्रीय प्रजातंत पार्टी (आरपीपी) के महासचिव और उपाध्यक्ष रवींद्र मिश्रा समेत 41 लोगों को जिला अदालत में पेश किया और उनकी न्यायिक हिरासत मांगी। 

विज्ञापन




ये भी पढ़ें: नेपाल हिंसा: पीएम ओली और विपक्ष ने बुलाई अहम बैठक, राजशाही समर्थकों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

काठमांडू में शुक्रवार को राजशाही समर्थक प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। राजशाही समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया। इस दौरान भटभटेनी डिपार्टमेंटल स्टोर से व्हिस्की, फल, बीयर और मेकअप का सामान भी लूट लिया गया। जिसके आरोप में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बिहार के पटना निवासी रवि रंजन कुमार भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


हिंसक प्रदर्शन में शामिल अब तक 110 लोग गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, हिंसक प्रदर्शन में शामिल अब तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nepal: हिंसा का असर, नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र की सुरक्षा में कटौती की गई, पूर्व पीएम ने लगाए थे आरोप

जगमन गुरुंग राजशाही बहाली समिति के प्रमुख नियुक्त

इस बीच, नेपाल अकादमी के पूर्व कुलपति जगमन गुरुंग को राजशाही बहाली आंदोलन समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह समिति के कार्यवाहक कमांडर के रूप में कार्यभार संभालेंगे। समिति के कमांडर कट्टर राजभक्त नवराज सुबेदी को हिंसक प्रदर्शन के बाद नजरबंद कर दिया गया है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें