फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सिंध प्रांत के गांव में भड़की आग, नौ बच्चों की मौत और 20 अन्य घायल, 12 घंटे बाद भी नहीं पहुंची मदद

Thu, 21 Apr 2022 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पीड़ितों के परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए संघीय सरकार कदम उठाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक गांव में लगी आग की चपेट में आने से कम से कम नौ बच्चों की मौत होने और 20 अन्य के गंभीर रूप से झुलसने की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सोमवार रात लगभग नौ बजे की है, जब दादू जिले के फैज मोहम्मद दरयानी चांदियो गांव में एक झोपड़ी में कथित तौर पर खाना बनाते समय आग लग गई थी। 

विज्ञापन


तेज गर्मी के चलते आग को फैलने में जरा सा वक्त भी नहीं लगा। इस दौरान गांव में मौजूद सभी 50 घर मलबे में बदल गए। घटना में 160 से ज्यादा मवेशियों की जान भी गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार कॉल करने के बाद भी फायर सर्विस की ओर से कोई मदद नहीं मिली। आग बुझने के 12 घंटे से भी अधिक समय के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी गांव पहुंचे थे।

वहीं, सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने गुरुवार को कहा कि दमकल अधिकारियों की ओर से धीमी प्रतिक्रिया का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी इस घटना के लिए जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शाह ने नुकसान झेलने वाले ग्रामीणों को मुआवजा दिए जाने का वादा भी किया।
विज्ञापन


इसी बीच, देश के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पीड़ितों के परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए संघीय सरकार कदम उठाएगी। शरीफ ने सिंध के मुख्यमंत्री से एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। इसमें एफआईआर की एक प्रति, आग लगने का कारण, संपत्ति व मवेशियों के नुकसान और मृतकों की जानकारी शामिल करने को भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें