उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य में बीते शनिवार को एक पेट्रोल टैंकर ट्रक पलटने से और उससे फैसे पेट्रोल की चलते विस्फोट होने से अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। धिकारी ने बताया कि मारे गए अधिकांश पीड़ितों में गरीब स्थानीय निवासी शामिल हैं।
उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य में बीते शनिवार को एक पेट्रोल टैंकर ट्रक पलटने से और उससे फैसे पेट्रोल की चलते विस्फोट होने से अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। वहीं अन्य 55 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। गौरतलब है कि यहां के जिगावा राज्य में पिछले साल अक्तूबर में इसी तरह की दुर्घटना हुई थी, जिसमें 147 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने दी जानकारी
राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि विस्फोट में 55 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज सुलेजा क्षेत्र के तीन अस्पतालों में चल रहा है। कुछ लोग तो जलकर पूरी तरह से राख हो गए, जिसके कारण मरने वालों की संख्या 86 से अधिक हो सकती है, लेकिन इसकी सटीक जानकारी फोरेंसिक जांच के बाद ही मिल सकेगी।
विस्फोट में लोगों के मौत का कारण
वहीं बात इस विस्फोट में मारे गए इतने लोगों की मौत के कारण की करें तो, बताया जा रहा है कि घटना के स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। इनमें कुछ लोग तस्वीरें लेने आए थे, कुछ आसपास के लोग थे और कुछ लोग टैंकर से गैसोलीन निकालने की कोशिश कर रहे थे।
गौरतलब है कि इस घटना से पहले, नाइजीरिया में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई थी, क्योंकि राष्ट्रपति बोला टीनूबू के प्रशासन ने एक साल पहले पेट्रोल पर दी जा रही सरकारी सब्सिडी को हटा दिया था। इसका उद्देश्य था कि पेट्रोल की बची हुई राशि को विकास कार्यों में लगाया जाए, लेकिन इस नीति के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकरों से पेट्रोल निकालना एक आम घटना है, क्योंकि कुछ लोग इसे मुफ्त का सामान समझकर या तो खुद इस्तेमाल करने के लिए निकालते हैं, या फिर इसे बेचकर लाभ कमाने की कोशिश करते हैं।