फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'सिर्फ ड्रग्स नहीं...इन मामलों पर भी जांच जारी', मादुरो की गिरफ्तारी पर अमेरिका की अटॉर्नी जनरल का खुलासा

Tue, 06 Jan 2026 08:42 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका ने निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को सिर्फ ड्रग तस्करी तक सीमित नहीं बताया है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी के मुताबिक, मादुरो पर हत्या, अपहरण और हिंसा जैसे गंभीर आरोप हैं और आगे और भी केस चल सकते हैं। वहीं, मादुरो ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए खुद को निर्दोष कहा है।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूचाल आ गया है। इस कार्रवाई को लेकर अब अमेरिकी प्रशासन ने खुलकर अपना पक्ष रखा है। अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने साफ कहा है कि मादुरो की गिरफ्तारी केवल ड्रग तस्करी से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ और भी गंभीर आरोपों की जांच जारी है और कुछ भी विकल्प से बाहर नहीं है।

विज्ञापन

 
एक अंतर्राष्ट्रीय चैनल को दिए इंटरव्यू में पाम बॉन्डी ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस पर हत्या, अपहरण और हिंसक हमलों को निर्देश देने जैसे आरोप हैं। उन्होंने दावा किया कि जो लोग उनके कथित ड्रग नेटवर्क के रास्ते में आए, उन्हें निशाना बनाया गया। बॉन्डी के मुताबिक, यह कार्रवाई कानून प्रवर्तन की श्रेणी में आती है और इससे हजारों जिंदगियां बची हैं, जो ड्रग कारोबार की वजह से तबाह हो रही थीं।

ये भी पढ़ें- मादुरों को हटाने से पहले कब-कब अमेरिका ने वेनेजुएला पर तेल भंडार को लेकर दबाव बनाया
विज्ञापन


अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का बचाव
अमेरिकी अटॉर्नी जनरल ने कहा कि यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संवैधानिक अधिकारों के तहत की गई। उन्होंने उन आलोचनाओं को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि कांग्रेस की मंजूरी के बिना ऐसी सैन्य कार्रवाई नहीं हो सकती। बॉन्डी के अनुसार, यह एक सटीक और सफल ऑपरेशन था, जिसे अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियों ने मिलकर अंजाम दिया और इससे अमेरिका व पश्चिमी गोलार्ध पहले से ज्यादा सुरक्षित हुआ है।

चार्जशीट में कितनी धाराएं?
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, मादुरो और उनकी पत्नी को कराकास से पकड़कर न्यूयॉर्क लाया गया है। वे इस समय साउदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क की हिरासत में हैं, जहां संघीय अभियोजक उनके खिलाफ केस चला रहे हैं। बॉन्डी ने बताया कि मादुरो पर चार और उनकी पत्नी पर तीन गंभीर आपराधिक धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा मादुरो के बेटे समेत कई अन्य सह-आरोपियों पर भी केस दर्ज हैं और अन्य क्षेत्रों में भी मुकदमे चलाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वेनेजुएला में भयानक त्रासदी, चौथाई आबादी के सामने गंभीर संकट, संयुक्त राष्ट्र ने की ये अपील

मादुरो की सफाई और कानूनी लड़ाई
गिरफ्तारी के बाद न्यूयॉर्क की अदालत में पेशी के दौरान मादुरो ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी वेनेजुएला में उनके घर से की गई, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। मादुरो के वकीलों ने इसे “सैन्य अपहरण” करार दिया है और दावा किया है कि यह पूरी प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय कानून और न्यायिक प्रक्रिया के खिलाफ है। माना जा रहा है कि यही दलील उनकी कानूनी लड़ाई का मुख्य आधार बनेगी।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें