फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuclear Deal: परमाणु समझौते को लेकर रोम में होगी अमेरिका और ईरान की अगली बैठक, ट्रंप लगातार बना रहे दबाव

Mon, 14 Apr 2025 06:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल मारिनो ग्रोसी भी इस हफ्ते के अंत में ईरान का दौरा करेंगे। IAEA ने ही साल 2015 में अमेरिका और ईरान के बीच हुए परमाणु समझौते में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
ईरान-अमेरिका के बीच परमाणु समझौते पर बातचीत - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर अगली बैठक रोम में हो सकती है। इटली के अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख भी इस हफ्ते के अंत में ईरान का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम की निगरानी बढ़ाने को लेकर चर्चा हो सकती है। अमेरिका और ईरान की बातचीत बेहद अहम है और अगर सबकुछ सही रहा तो इससे अमेरिका और ईरान के रिश्तों में बेहतरी हो सकती है। 
विज्ञापन


ट्रंप बना रहे दबाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान पर परमाणु समझौते का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि अगर परमाणु समझौते पर सहमति नहीं बनी तो वे ईरान के परमाणु कार्यक्रमों पर हवाई हमले का आदेश दे देंगे। वहीं ईरान के अधिकारी लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि वे यूरेनियम के भंडार को समृद्ध करके परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर सकते हैं। दोनों देशों की बातचीत की मध्यस्थता ओमान कर रहा है। दोनों देशों के बीच पहली बैठक भी ओमान की राजधानी मस्कट में हुई थी। हालांकि अभी तक इसे लेकर ईरान या अमेरिका की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इटली की सरकार के एक अधिकारी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच रोम में अगली बैठक हो सकती है। इससे पहले इटली के विदेश मंत्री ने भी जापान दौरे पर बताया था कि उन्होंने अमेरिका और ईरान की बैठक की मंजूरी दे दी है। 

ये भी पढ़े- Bangladesh: वीडियो जारी कर शेख हसीना ने यूनुस को दी चेतावनी, भतीजी ट्यूलिप ने भी खारिज किए भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के परमाणु कार्यक्रम निगरानी संस्था के प्रमुख भी करेंगे ईरान का दौरा
इस सबके बीच संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल मारिनो ग्रोसी भी इस हफ्ते के अंत में ईरान का दौरा करेंगे। IAEA ने ही साल 2015 में अमेरिका और ईरान के बीच हुए परमाणु समझौते में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि साल 2018 में राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल में अमेरिका इस डील से पीछे हट गया था। 
विज्ञापन


2015 में हुए परमाणु समझौते के तहत ईरान ने अपने यूरेनियम संवर्धन को कम किया था औरल दावा किया गया कि सिर्फ पावर प्लांट की जरूरत के लिए 3.67 प्रतिशत ही यूरेनियम का संवर्धन किया। इस समझौते के तहत ईरान पर लगे प्रतिबंध हट गए और उसकी दुनियाभर में मौजूद संपत्तियों को मुक्त कर दिया गया। हालांकि समझौते के टूटने के बाद फिर से ईरान पर प्रतिबंध लागू हो गए। 

ये भी पढ़ें- China US Tariff War: टैरिफ विवाद के बीच वियतनाम पहुंचे जिनपिंग, कहा- व्यापार युद्ध में कोई विजेता नहीं होता

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें