फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड : चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Fri, 19 Mar 2021 06:18 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, वेलिंगटन।
विज्ञापन
Knife
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में एक घर के अंदर शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस निरीक्षक स्कॉट बियर्ड ने बताया कि उन्होंने हमले के संदिग्ध से पूछताछ की है, उसे भी चोटे आईं हैं और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने संवाददताओं को बताया कि दोहरा हत्याकांड दुखद है और परिवार शोकाकुल है।

बियर्ड ने बताया कि उपनगर उपसोम के एक घर से पुलिस को सुबह साढ़े ग्यारह बजे फोन किया गया और वहां पहुंचने पर तीन लोगों को गंभीर हालत में पाया गया। उनमें से दो ने प्राथमिक उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि तीसरे की अस्पताल में सर्जरी चल रही है। उन्होंने कहा कि चारों लोग एक दूसरे को जानते थे, मामले की जांच चल रही है और हत्या के पीछे के कारण के बारे में वह अभी कोई जानकारी नहीं दे सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें