फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand: भारतीय नागरिकों के शोषण के मामले की व्यापक जांच शुरू, वर्क वीजा पर आए थे न्यूजीलैंड

Mon, 21 Aug 2023 08:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

New Zealand: न्यूजीलैंड सरकार ने 115 भारतीय और बांग्लादेशी नागरिकों के कथित शोषण के मामले की व्यापक जांच शुरू कर दी है। ये सभी मान्यता प्राप्त रोजगार कार्य वीजा पर यहां पहुंचे थे। 
विज्ञापन
आव्रजन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड सरकार ने 115 भारतीय और बांग्लादेशी नागरिकों के कथित शोषण के मामले की व्यापक जांच शुरू कर दी है। ये सभी मान्यता प्राप्त रोजगार कार्य वीजा पर यहां पहुंचे थे। 

विज्ञापन

देश के आव्रजन प्राधिकरण ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इन व्यक्तियों को उन कंपनियों में रखा गया था, जहां इतने सारे लोगों को रखने के लिए जगह नहीं थी। आवास की स्थिति अस्वास्थ्यकर और अनुचित थी। इसने पिछले हफ्ते कहा था कि कारोबार, नवोन्मेष एवं रोजगार मंत्रालय (एमबीआईई) ने मामले की 'गहन और व्यापक जांच' शुरू कर दी है।

आव्रजन प्राधिकरण ने कहा, हमारे जांचकर्ताओं ने 115 भारतीय और बांग्लादेशी नागरिकों से बात की है, जो मान्यता प्राप्त रोजगार कार्य वीजा पर न्यूजीलैंड पहुंचे थे। इन लोगों ने वीजा और नौकरी के लिए पर्याप्त राशि का भुगतान किया है। फिर भी अधिकांश लोग अभी भी किसी काम का इंतजार कर रहे हैं। 
 

एक समाचार पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, विभिन्न एजेंटों को उनके वीजा और संबंधित नौकरियों के लिए 15,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 12,46,778 रुपये) से 40,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 33,24,742 रुपये) तक की राशि का भुगतान करने के बावजूद इनमें से अधिकांश श्रमिकों को कोई भुगतान रोजगार प्रदान नहीं किया गया है।
 

मान्यता प्राप्त नियोक्ता कार्य वीजा (एईडब्ल्यूवी) एक अस्थायी कार्य वीजा श्रेणी है। कुछ लोग कई महीनों से न्यूजीलैंड में हैं और कुछ हाल ही में आए हैं। आव्रजन प्राधिकरण ने कहा कि भारतीय उच्चायोगअपने नागरिकों को सहायता प्रदान करने में लगा हुआ है। 

भारतीय उच्चायोग ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा था, 'जैसे ही हमें ऑकलैंड में संकट में फंसे भारतीय कामगारों के बारे में सूचित किया गया, हम उनकी मदद के लिए पहुंचे। कामगारों को खाद्य एवं कांसुलर सेवाएं प्रदान की गईं। हम सभी संबंधितों के संपर्क में हैं। हम न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
 
विज्ञापन

द न्यूजीलैंड हेराल्ड अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, मान्यता प्राप्त नियोक्ता कार्य वीजा योजना में कामगारों के शोषण और उल्लंघनों की शिकायतों के बाद पहले से ही 164 सक्रिय जांच चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें