न्यूजीलैंड में शुक्रवार को एक हॉट एयर बलून जमीन पर उतरने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में, बलून में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कंपनी 'सनराइज बलूंस' की ओर से बताया गया कि एयर बलून क्वीन्सटाउन के नजदीक एक घंटे तक उड़ान भरता रहा। सुबह दस बजे से ठीक पहले जब पायलट ने इसे निजी हवाईपट्टी पर उतारने की कोशिश की तब तक हवा की गति सामान्य थी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, 'जमीन पर उतरते वक्त बलून अचानक चली तेज हवाओं में फंस गया और जिस बास्केट में यात्री सवार थे वह जमीन से टकरा गई।' गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को हेलिकॉप्टर के जरिए दुनेदिन अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में पायलट और आठ अन्य यात्रियों की मामूली चोटों का इलाज करके उन्हें जाने दिया गया।