क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हमला करने वाले आरोपी पर 50 लोगों की हत्या का मामला चलेगा। इस सप्ताह उसे अदालत में फिर पेश किया जाएगा। न्यूजीलैंड पुलिस ने बताया कि हमलावर टारेंट पर हत्या का एक आरोप लगाया गया था लेकिन पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को होने वाली पेशी में हमले में मारे गए सभी लोगों और घायलों के संबंध में भी उन पर आरोप तय किए जाएंगे।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया मूल के ब्रेंटन टारेंट (28) ने 15 मार्च को मध्य क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद और शहर के बाहरी हिस्से में लिनवुड मस्जिद पर गोलीबारी कर 50 लोगों की मौत के घाट उतार दिया था।