फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New York Mayor: न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, छह गिरफ्तार; स्थिति तनावपूर्ण

Sun, 08 Mar 2026 09:36 AM IST
Love Gaur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

New York Mayor Zohran Mamdani: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास ग्रेसी मेंशन के बाहर कथित बम हमले की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की है और उन्हें हिरासत में लिया है। यह जानकारी न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग ने दी है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास, ग्रेसी मेंशन के बाहर बम हमले का प्रयास किया गया। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (NYPD) ने इस मामले में छह संदिग्धों की पहचान की है और उन्हें हिरासत में लिया है। यह घटना रमजान के पवित्र महीने के दौरान हुई, जब दो विरोधी प्रदर्शनकारी समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बरामद किया जार जैसा उपकरण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के दौरान एक वीडियो में एक संदिग्ध को एक उपकरण दूसरे को सौंपते हुए दिखाया गया है, जिसके तुरंत बाद गिरफ्तारी हुई। पुलिस द्वारा बरामद किए गए उपकरण में एक जार था, जो काले टेप से लिपटा हुआ था और उसमें नट, बोल्ट, स्क्रू और एक फ्यूज भरा हुआ था। यह उपकरण फुटबॉल से थोड़ा छोटा बताया जा रहा है।
स्वतंत्र समाचार एजेंसी फ्रीडमन्यूज ने यह वीडियो साझा किया।

यह कार्रवाई उस समय हुई जब मेयर के आधिकारिक आवास के बाहर दो विरोधी प्रदर्शनकारी समूहों के बीच झड़प हो गई थी। पुलिस ने इस दौरान कुल छह लोगों को हिरासत में लिया। बताया गया कि यह हिंसा उस समय भड़की जब दक्षिणपंथी प्रभावक जेक लैंग द्वारा आयोजित एक इस्लाम विरोधी प्रदर्शन का टकराव रमजान के दौरान आयोजित एक प्रदर्शन से हो गया। इस दौरान दो संदिग्ध उपकरणों को जलाकर फेंका गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Russian Oil: भारत को रूसी तेल खरीदने की मोहलत देने पर क्या बोले ट्रंप? अमेरिकी वित्त मंत्री ने किया था ये दावा

उपकरण की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस आयुक्त जेसिका एस. टिश ने बताया कि ये उपकरण आकार में फुटबॉल से थोड़े छोटे थे और फिलहाल उनकी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे वास्तव में काम करने वाले विस्फोटक थे या सिर्फ डर फैलाने के लिए बनाए गए थे। पुलिस के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हवा में जाते समय उपकरण से आग और धुआं निकलता दिखाई दिया, जो एक बैरियर से टकराने के बाद पुलिस अधिकारियों से कुछ फीट दूर गिरकर बुझ गया।

रिपोर्ट के अनुसार घटना की शुरुआत तब हुई जब इस्लाम विरोधी समूह के एक व्यक्ति ने काउंटर-प्रोटेस्ट करने वालों पर कथित तौर पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया। लगभग 20 मिनट बाद एक 18 वर्षीय प्रदर्शनकारी ने जलता हुआ उपकरण प्रदर्शन क्षेत्र की ओर फेंका, जो सड़क के क्रॉसवॉक पर गिरा। इसके बाद उसी व्यक्ति ने अपने 19 वर्षीय साथी से दूसरा उपकरण लिया और उसे भी जलाकर सड़क पर गिरा दिया, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। ये दोनों उन छह लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा है।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका; तीन घायल

मेयर के प्रवक्ता ने दिया बयान

विज्ञापन

घटना के बाद मेयर जोहरान ममदानी और उनकी पत्नी रमा दुवाजी सुरक्षित बताए गए हैं। मेयर के प्रवक्ता ने इस प्रदर्शन को 'निंदनीय और इस्लामोफोबिक' बताया और कहा कि यह घटना उन खतरों की याद दिलाती है जिनका उन्हें अक्सर सामना करना पड़ता है।

वहीं न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने पुष्टि की है कि उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करता है, लेकिन नफरत और हिंसा के लिए बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में इस घटना का किसी भी अंतरराष्ट्रीय संघर्ष से जुड़ाव होने का कोई संकेत नहीं है।

इस्लाम विरोधी प्रदर्शन के बीच दो गुटों में झड़प
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रमजान के दौरान दक्षिणपंथी प्रभावशाली व्यक्ति जेक लैंग की तरफ से आयोजित इस्लाम विरोधी प्रदर्शनकारियों और एक बड़े जवाबी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इस बीच दो संदिग्ध डिवाइस में आग लगाई गई और उनका इस्तेमाल किया गया। एनवाईपीडी कमिश्नर जेसिका एस टिस्क ने बताया, डिवाइस फुटबॉल से थोड़ी

अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें