फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New York: न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी ने जोहरान ममदानी को मेयर चुनाव में दिया समर्थन, डेमोक्रेट्स में बढ़ी हलचल

Mon, 15 Sep 2025 08:39 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

New York Mayor Polls 2025: न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव की राजनीति में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी को गवर्नर कैथी होचुल का मिला है। नवंबर में होने वाले चुनाव में यह देखा जाएगा कि क्या यह युवा नेता न्यूयॉर्क के सबसे बड़े पद पर पहुंचने में सफल होते हैं या नहीं।
विज्ञापन
जोहरान ममदानी को गवर्नर कैथी होचुल ने दिया समर्थन - फोटो : X @ZohranKMamdani / X @GovKathyHochul
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में बड़ा मोड़ आ गया है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने रविवार को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी को समर्थन देते हुए न्यूयॉर्कवासियों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। यह ममदानी को मिला अब तक का सबसे अहम और बड़ा राजनीतिक समर्थन माना जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: ट्रंप की विदेशी कंपनियों से अपील, अमेरिका में निवेश के साथ देश के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित करें

कैती होचुल ने लिखा आर्टिकल
गवर्नर कैथी होचुल ने एक समाचार पत्र के ओपिनियन सेक्शन में एक लेख लिखकर अपने समर्थन का एलान किया। उन्होंने कहा कि भले ही वह और जोहरान ममदानी कुछ मुद्दों पर असहमत हों, लेकिन दोनों का मकसद न्यूयॉर्क को रहने के लिए बेहतर और किफायती बनाना है। होचुल ने लिखा, 'हमारी बातचीत में मैंने ममदानी में एक ऐसे नेता को देखा जो चाहता है कि न्यूयॉर्क का हर बच्चा सुरक्षित माहौल में बड़ा हो और हर परिवार को अवसर मिले। वह शहर को किफायती बनाने के लिए समर्पित हैं और मैं इस लक्ष्य का पूरे उत्साह के साथ समर्थन करती हूं।'
विज्ञापन


ममदानी ने कहा- आंदोलन हुआ और मजबूत
33 वर्षीय जोहरान ममदानी, जो खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट बताते हैं, ने इस समर्थन को अपनी राजनीतिक मुहिम के लिए बड़ी जीत बताया। ममदानी ने रविवार रात एक बयान जारी कर कहा, 'गवर्नर होचुल ने हमेशा न्यूयॉर्कवासियों की जेब में पैसे वापस लाने और शहर को सुरक्षित व मजबूत बनाने पर काम किया है। मैं उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं ताकि कोई भी परिवार सिर्फ खर्च के डर से न्यूयॉर्क छोड़ने को मजबूर न हो।' उन्होंने यह भी कहा कि होचुल का समर्थन पार्टी को एकजुट करने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का विरोध करने की दिशा में अहम कदम है।

मेयर चुनाव में चार दिग्गज आमने-सामने
इस चुनाव में चार बड़े उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी से जोहरान ममदानी, मौजूदा मेयर और स्वतंत्र उम्मीदवार एरिक एडम्स, पूर्व गवर्नर और स्वतंत्र उम्मीदवार एंड्रयू क्योमो, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार करटिस स्लिवा शामिल हैं। डेमोक्रेटिक प्राइमरी में ममदानी ने क्योमो को बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद क्योमो ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का एलान किया। मौजूदा मेयर एडम्स ने भी प्राइमरी छोड़कर स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया।

रिपब्लिकन की तीखी आलोचना
गवर्नर होचुल के इस फैसले पर रिपब्लिकन नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यूएस हाउस रिपब्लिकन लीडरशिप चेयरवुमन एलीस स्टेफानिक ने बयान जारी कर कहा, 'न्यूयॉर्कवासी मजबूत नेतृत्व चाहते हैं, लेकिन गवर्नर होचुल ऐसे व्यक्ति का समर्थन कर रही हैं जिसे लोग खतरनाक कम्युनिस्ट मानते हैं। यह शहर को और महंगा व असुरक्षित बना देगा और अपराधियों को बढ़ावा देगा।'

यह भी पढ़ें - Brazil: 'हमारा लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है', टैरिफ को लेकर अमेरिकी धमकी से भड़के ब्राजीली राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा
विज्ञापन


डेमोक्रेटिक पार्टी में हलचल
जोहरान ममदानी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता ने डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर खलबली मचा दी है। कुछ वरिष्ठ नेता उनकी नीतियों और बयानों से पहले असहमत थे, लेकिन अब होचुल का समर्थन यह संकेत देता है कि पार्टी धीरे-धीरे उनके पीछे एकजुट हो रही है। न्यूयॉर्क सिटी मेयर का चुनाव इस साल नवंबर में होगा। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि होचुल के समर्थन के बाद ममदानी की स्थिति मजबूत जरूर हुई है, लेकिन क्योमो, एडम्स और स्लिवा का मुकाबला करना उनके लिए आसान नहीं होगा।

क्योमो और होचुल का पुराना रिश्ता
एंड्रयू क्योमो और गवर्नर होचुल का राजनीतिक रिश्ता भी इस चुनाव में चर्चा का विषय है। होचुल पहले क्योमो की लेफ्टिनेंट गवर्नर थीं। 2021 में यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगने के बाद क्योमो ने पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद होचुल गवर्नर बनीं। क्योमो ने हमेशा इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें