फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: न्यूयॉर्क के डॉक्टर पर लगा गर्भपात की गोली लिखने का आरोप, अमेरिकी राज्य में कानून बनने के बाद पहला मामला

Sat, 01 Feb 2025 08:09 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैटन रूज

सार

न्यूयॉर्क के एक डॉक्टर पर दूसरे राज्य की महिला को ऑनलाइन गर्भपात की गोली लिखने का आरोप लगा है। अमेरिकी राज्य लुइसियाना के ग्रैंड ज्यूरी ने डॉक्टर, दवा कंपनी और एक अन्य युवक पर इस कृत्य के खिलाफ अभियोग जारी किया है। अमेरिकी राज्य लुइसियाना में गर्भपात पर सख्त प्रतिबंध है। लुइसियाना में गर्भपात पर कानून बनने के बाद यह पहला मामला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क के एक डॉक्टर पर दूसरे राज्य की महिला को ऑनलाइन गर्भपात की गोली लिखने का आरोप लगा है। अमेरिकी राज्य लुइसियाना के ग्रैंड ज्यूरी ने डॉक्टर, दवा कंपनी और एक अन्य युवक पर इस कृत्य के खिलाफ अभियोग जारी किया है। अमेरिकी राज्य लुइसियाना में गर्भपात पर सख्त प्रतिबंध है। लुइसियाना में गर्भपात पर कानून बनने के बाद यह पहला मामला है।

विज्ञापन


वेस्ट बैटन रूज के पैरिश के लिए जिला न्यायालय में ग्रैंड जूरी सदस्यों ने डॉ. मार्गरेट कारपेंटर, उसकी कंपनी, नाइटिंगेल मेडिकल, पीसी और एक तीसरे व्यक्ति पर गर्भपात दवाओं के जरिये अपराध करने का आरोप लगाया है। यह मामला दूसरे राज्य में गर्भपात की गोलियां भेजने के खिलाफ आपराधिक आरोपों का पहला मामला है। इससे पहले दिसंबर में डॉक्टर कारपेंटर पर टेक्सास के अटॉर्नी जनरल ने भी उनके राज्य में गोलियां भेजने के आरोप में मुकदमा दायर किया था। 

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 2022 में सालों पुराने रो बनाम वेड के फैसले को पलट दिया था। इसके मुताबिक गर्भपात कराने  अधिकार महिलाओं से छीन लिया था। इस फैसले में राज्यों को सख्त गर्भपात विरोधी कानून बनाने का अधिकार दिया गया। इसके बाद अमेरिकी राज्य में लुइसियाना में मिफेप्रिस्टोन और मिसोप्रोस्टोल दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया और इसके विरोध में कानून बनाया गया। कानून बनने के बाद ये राज्य में पहला मामला है। 
विज्ञापन


कड़ी सजा का प्रावधान
मौजूदा समय में राज्य में गर्भपात की दवाओं के सेवन की अनुमति है, लेकिन इसके प्रयोग के लिए चिकित्साकर्मियों को कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। कानून के मुताबिक अगर कोई जानबूझकर किसी भी उद्देश्य के लिए वैध प्रिस्क्रिप्शन के बिना मिफेप्रिस्टोन या मिसोप्रोस्टोल रखता है, तो उस पर पांच हजार अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और एक से पांच साल के लिए जेल भेजा जा सकता है। यह कानून उन गर्भवती महिलाओं को सुरक्षा देता है जो डॉक्टर के पर्चे के बिना दवा प्राप्त करती हैं।

लुइसियाना में लगा गर्भपात पर पूर्ण प्रतिबंध
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लुइसियाना में बलात्कार या अनाचार के किसी भी अपवाद के बिना गर्भपात पर लगभग पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां बने कानून के तहत गोलियों सहित अवैध गर्भपात करने के दोषी चिकित्सकों को 15 साल तक की जेल, 200,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना और उनके मेडिकल लाइसेंस के रद़्द होने का सामना करना पड़ सकता है।

डॉक्टरों के गठबंधन ने की गलती न करने की अपील
टेलीमेडिसिन के गर्भपात गठबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कोई गलती न करें, जब से नया कानून लागू हुआ है तब से हमने महिलाओं के अधिकारों में हस्तक्षेप करने वाला एक पैटर्न देखा है। अमेरिका में गर्भपात प्रदाताओं के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न का इतिहास रहा है। सुरक्षित और प्रभावी देखभाल प्रदान करने वाले डॉक्टर पर मुकदमा चलाने के इस प्रयास को लेकर सभी को चिंतित होने की जरूरत है। 

न्यूयॉर्क का कानून बनेगा ढाल
डॉक्टर के खिलाफ जारी किया गया अभियोग में न्यूयॉर्क का कानून ढाल बनेगा। न्यूयॉर्क में यह कानून उन डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करता है जिनसे टेली हेल्थ के जरिये गर्भपात करने वाली दवाएं लिखवाई जाती हैं। न्यूयॉर्क की गर्वनर कैथी होचुल ने कहा कि हम हमेशा से जानते थे कि रो बनाम वेड मामले में फैसला आने के बाद डॉक्टरों की चुनौती बढ़ जाएगी। इसलिए इसीलिए मैंने डॉक्टरों और रोगियों की सुरक्षा के लिए राष्ट्र-अग्रणी कानून पारित करने के लिए विधानमंडल के साथ काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें