फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और भूटान के बीच नया व्यापार मार्ग खुला

Fri, 17 Jul 2020 06:22 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,थिंपू
विज्ञापन
भूटान में भारत की राजदूत, रुचिरा कंबोज(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत और भूटान ने पश्चिम बंगाल में जयगांव और भूटान के पासाखा के बीच एक नया व्यापार मार्ग खोला है। भूटान में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने एक ट्वीट में कहा कि इस नए व्यापार मार्ग को बुधवार से खोले जाने की हमें बेहद प्रसन्नता है।

विज्ञापन


जयगांव और अहल्ये व पसाखा के बीच यह कदम महामारी के इस दौर में काफी अहम साबित होगा। अस्थायी वैकल्पिक व्यापार मार्ग से माल की आवाजाही दोनों देशों के बीच काफी सुगम हो जाएगी। थिम्पू में भारतीय दूतावास ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 15 जुलाई को अहल्ये, पसाखा में एक अतिरिक्त सीमा शुल्क स्टेशन खोला गया है।

औद्योगिक कच्चे माल की आवाजाही के लिए पसाखा इंडस्ट्रियल एस्टेट और माल की आवाजाही के लिए यह नया मार्ग द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्य तो बढ़ाएगा ही, साथ ही जयगांव मार्ग पर वाहनों के आवागमन भी कम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें