फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: लीसेस्टर में श्रद्धालुओं के लिए खुला नया गुरुद्वारा, युवाओं के लिए लाइब्रेरी और कंप्यूटर रूम की व्यवस्था

Wed, 12 Jul 2023 04:44 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन में सिख समुदाय को एक बड़ी खुशखबरी मिली है, लीसेस्टर में बना एक नया गुरुद्वारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। यहां अब श्रद्धालु अपनी मंडली के साथ आ रहे हैं और नियमित रूप से अरदास और कीर्तन आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन
लीसेस्टर में श्रद्धालुओं के लिए खुला नया गुरुद्वारा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में सिख समुदाय को एक बड़ी खुशखबरी मिली है, लीसेस्टर में बना एक नया गुरुद्वारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। यहां अब श्रद्धालु अपनी मंडली के साथ आ रहे हैं और नियमित रूप से अरदास और कीर्तन आयोजित कर रहे हैं। पूर्वी इंग्लैंड में स्थित रामगढिया गुरुद्वारा में पहली शादी का आयोजन भी किया गया। 

विज्ञापन


पहले यह गुरुद्वारा मूल रूप से मेनेल रोड पर स्थित था, जिसके बाद श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के लिए जगह बनाने के लिए हैमिल्टन, लीसेस्टर में 2.8 एकड़ साइट पर बनाया गया है। जिसकी लागत लगभग 4.2 मिलियन पाउंड तक आई है। निर्माण रामगढिया बोर्ड लीसेस्टर के ट्रस्टियों द्वारा किया गया था जिन्होंने नई इमारत बनाने के आंशिक वित्तपोषण के लिए 2.1 मिलियन पाउंड उधार भी लिए थे।

रामगढि़या बोर्ड लीसेस्टर ने एक बयान में कहा कि सिखों और अन्य समुदायों के लिए भी यह गुरुद्वारा है, इसकी डिजाइन ब्रिटिश सिख समुदायों के दृष्टिकोण पर आधारित है। इसमें सुंदर पत्थर लगाया गया है जो आधुनिक समकालीन डिजाइन का है। साथ ही इसमें कांच का गुंबद है जिसमें से सूरज की रोशनी आती रहती है जिससे एक खुलेपन का एहसास होता है और गुरुद्वारे में निशान साहिब के साथ कुछ पारंपरिक तत्वों को भी जोड़ा गया है। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा 2.8 एकड़ की भूमि पर बना हुआ है, जो काफी दूर से ही नजर आता है। इसमें एक बड़ा लंगर हॉल है जिसमें सामुदायिक हॉल भी शामिल है। इसमें गुरुद्वारे के काम के अलावा कोई भी इस जगह को कार्यक्रम के रूप में उपयोग कर सकता है। मुख्य प्रार्थना कक्ष पहली मंजिल पर स्थित है जिस पर पहुंचने के लिए दो घुमावदार सीढ़ियां बनाई गई हैं। दीवान हॉल के दोनों ओर शिक्षण क्षेत्र बनाए गए हैं जिसमें युवाओं के लिए एक समर्पित पुस्तकालय और एक आईटी कक्ष है। 

सबसे ऊपरी मंजिल में एक छोटा प्रार्थना हॉल है और गुरुद्वारे के सामने सिख पवित्र ध्वज (निशान साहिब) चित्रित है जो एक सिख मंदिर की उपस्थिति का प्रतीक है। यह गुरुद्वारा लोगों की धार्मिक, आध्यात्मिक और शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करेगा। नए गुरुद्वारे में नई माताओं के लिए एक शिशुगृह भी है। प्रार्थना कक्ष में बुजुर्ग उपासकों को सहारा देने के लिए सीटों के साथ-साथ लिफ्ट भी हैं। इस गुरुद्वारे में कार पार्किंग, जो वर्तमान में निर्माणाधीन है, इसमें 150 कार पार्क स्थान, कोच पार्किंग और साइकिल रैक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें