फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seattle: विनय क्वात्रा ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के नए भवन का किया उद्घाटन; 2023 में PM मोदी ने किया था एलान

Wed, 27 Aug 2025 03:02 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2023 में अमेरिका में छठे भारतीय वाणिज्य दूतावास की स्थापना की घोषणा की थी। नवंबर 2023 से यह अस्थायी रूप से संचालित हो रहा था।
विज्ञापन
विनय मोहन क्वात्रा (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के सिएटल में भारतीय वाणिज्य दूतावास के नए भवन चांसरी का उद्घाटन किया गया है। भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने इस भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में वॉशिंगटन राज्य के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन, अमेरिकी सीनेटर मारिया कैंटवेल और सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल भी शामिल हुए।

विज्ञापन


नया दूतावास 1015 सेकेंड एवेन्यू पर स्थित ऐतिहासिक फेडरल रिजर्व बिल्डिंग में बनाया गया है। 1951 से 2008 तक इस बिल्डिंग में सेन फ्रांसिस्को फेडरल बैंक की शाखा के रूप में काम होता था। वहीं, 2013 से अमेरिका के नेशनल रजिस्टर ऑफ हिस्टोरिक प्लेसेज में शुमार है। अब इसके पहले फ्लोर वीजा और पासपोर्ट जैसी कांसुलर काम वहीं 11वें फ्लोर पर  प्रशासनिक और वाणिज्यिक काम होते हैं।  

समारोह के बाद राजदूत क्वात्रा ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों और भारतीय मूल के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2023 में अमेरिका में छठे भारतीय वाणिज्य दूतावास की स्थापना की घोषणा की थी। नवंबर 2023 से यह अस्थायी रूप से संचालित हो रहा था। जुलाई 2024 से अब तक इस काउंसलेट से  नौ अमेरिकी राज्यों  वॉशिंगटन, ओरेगन, अलास्का, इडाहो, मोंटाना, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, वायोमिंग और नेब्रास्का के 23,722 आवेदकों को सेवाएं दी गईं। 

भारतीय मिशन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 44 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इनमें से 31.8 लाख लोग भारतीय मूल के अमेरिकी हैं। इसके अलावा, करीब 3 लाख भारतीय छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं, जो हर साल अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 8 अरब डॉलर से अधिक का योगदान देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें