फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोना के नए प्रकार से दहशत, स्वास्थ्य मंत्रालय की आपात बैठक कल, कई देशों ने उड़ानों पर लगाई रोक

Sun, 20 Dec 2020 11:02 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लंदन और इसके आसपास के इलाकों में कोविड-19 की नई किस्म का तेजी से प्रसार हो रहा है, इस कारण ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को देश की राजधानी में एक बार फिर नवंबर जैसे राष्ट्रीय लॉकडाउन प्रतिबंध लागू कर दिए। वहीं देश में बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को स्वास्थ्य निगरानी महानिदेशालय (DGHS) की संयुक्त निगरानी समूह की आपात बैठक बुलाई है। दूसरी ओर कई देशों ने ब्रिटेन के लिए उड़ानों पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन

 

पीएम जॉनसन ने कहा, वायरस की यह नई किस्म वास्तविक वायरस की तुलना में कम घातक है या नहीं और वैक्सीन इस पर कम प्रभावी होगी, इसके हमारे पास सबूत भी नहीं हैंं। हमें इस वायरस के बारे में कम जानकारी है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। 

नए प्रतिबंध 30 दिसंबर तक प्रभावी
जॉनसन ने कोविड-19 अलर्ट सिस्टम में चौथे टियर को बनाने का एलान किया, जिसमें इंग्लैंड के कस्बे और क्षेत्र आएंगे। लंदन तीसरे टियर में रहा है, जहां सबसे कड़े प्रतिबंध लागू थे। हालांकि, वायरस का प्रसार फिर से होने पर इसे चौथे टियर में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं, नए प्रतिबंध रविवार सुबह से लेकर 30 दिसंबर तक प्रभावी होंगे। 
विज्ञापन







टीवी संदेश में यह बोले जॉनसन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने डाउनिंग स्ट्रीट से टीवी संदेश में कहा, अभी भी बहुत कुछ हमें पता नहीं है। हमें यह मालूम है कि यह नया वायरस तेजी से फैल रहा है, लेकिन हमें यह नहीं मालूम कि यह घातक है या नहीं। साथ ही हमें यह भी नहीं मालूम कि इस नए वायरस पर वैक्सीन का प्रभाव होगा या नहीं।

जॉनसन ने कहा, हमारे विशेषज्ञ वायरस के इस नए किस्म की हमारी समझ को बेहतर बनाने के लिए अपना काम जारी रखेंगे। इसलिए हम इसके बारे में और अधिक सीख रहे हैं, लेकिन हम पहले से ही यह जान चुके हैं कि अब हमें कुछ कड़े कदम उठाने चाहिए। 

उन्होंने कहा, सबसे पहले, हम सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में नए प्रतिबंधों को लागू करेंगे। विशेष रूप से लंदन के कुछ हिस्सों, दक्षिण पूर्व और पूर्व इंग्लैंड के उन इलाकों में जो वर्तमान में तीसरे टियर में हैं। ये क्षेत्र एक नए चौथे टियर में प्रवेश करेंगे, जो मोटे तौर पर उन राष्ट्रीय प्रतिबंधों के बराबर हाेेेंगे, जो नवंबर में इंग्लैंड में लागू हुए थे। 
 
अकारण घर से निकलने पर रोक
लंदन और दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में रविवार सुबह से चौथे टियर के प्रतिबंध लागू हो जाएंगे, जो राष्ट्रीय लॉकडाउन के समान होंगे। इस प्रतिबंध के तहत लोगों को घर पर रहना होगा, बिना किसी कारण घर से निकलने पर पाबंदी होगी। जिम, रेस्तरां, योगा क्लासेस इत्यादि पर रोक रहेगी।

विज्ञापन

 नीदरलैंड और बेल्जियम में ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक  

नीदरलैंड और बेल्जियम ने दक्षिण इंग्लैंड में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) का पता चलने के बाद ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है, जबकि जर्मनी उड़ानों की संख्या सीमित करने पर विचार कर रहा है ताकि इसका प्रकोप समूचे यूरोपीय महाद्वीप में नहीं फैले।

नीदरलैंड ने ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर कम से कम इस साल के अंत तक रोक लगा दी है, जबकि बेल्जियम ने मध्यरात्रि से ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर 24 घंटे के लिए रोक लगाई है। बेल्जियम ने ब्रिटेन को जोड़ने वाली रेल सेवा भी स्थगित कर दी है।

जर्मनी के अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटेन से आने वाले विमानों को लेकर वे ‘गंभीर विकल्पों’ पर विचार कर रहे हैं लेकिन अभी कोई फैसला नहीं किया है। नीदरलैंड ने कहा कि वह ब्रिटेन से वायरस के इस नए स्ट्रेन को आने से रोकने के लिए यूरोपीय संघ के अन्य देशों के साथ विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा करेगा।

यूरोपीय संघ के सदस्य तीनों देशों की सरकारों ने कहा कि वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा लंदन और आसपास के इलाकों के लिए शनिवार को उठाए गए सख्त कदम के मद्देनजर यह फैसला कर रही हैं।

इससे पहले जॉनसन ने श्रेणी-4 के सख्त प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन सामने आया है, जो पूर्व के वायरस के मुकाबले 70 प्रतिशत अधिक तेजी से फैलता है और लंदन व दक्षिण इंग्लैंड में तेजी से संक्रमण फैला सकता है।

हालांकि, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो साबित करे कि वायरस का नया प्रकार अधिक घातक है और इसपर टीका कम प्रभावी होगा। बेल्जियम के प्रधानमंत्री एलेक्सजेंडर डी क्रू ने रविवार को कहा कि वह एहतियातन 24 घंटे का उड़ान प्रतिबंध आदेश जारी कर रहे हैं ,जो मध्यरात्रि से प्रभावी होगा।

उन्होंने कहा कि वायरस के इस नए प्रकार को लेकर कई सवाल हैं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि मंगलवार को स्थिति और स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें