फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में मिला कोरोना का एक और नया रूप, दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं दोनों संक्रमित

Thu, 24 Dec 2020 02:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

कोरोना के नए रूप से परेशान ब्रिटेन में वायरस का एक और रूप मिला है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने बुधवार को बताया कि दो संक्रमितों में यह मिला है। दोनों हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं। विशेषज्ञों ने वायरस के इस दक्षिण अफ्रीकी रूप के सामने आने के बाद देश में महामारी की दूसरी लहर और बड़े पैमाने पर फैलने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


हैनकॉक ने कहा चिंता की बात यह है कि इन दोनों मरीजों में मिला वायरस का नया रूप ब्रिटेन में हाल ही में मिले वायरस के एक अन्य रूप से भी ज्यादा संक्रामक है और ऐसा लग रहा है कि यह पहले वाले रूप से ही म्यूटेट हुआ है। उन्होंने कहा, सरकार ने दक्षिण अफ्रीका से आवागमन पर तत्काल रोक लगा दी है और पिछले 15 दिन में वहां से आने वाले सभी लोगों को जांच के बाद क्वारंटीन में भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। 



दक्षिण अफ्रीका में पहले ही इस नए म्यूटेशन के मामले पहले ही मिल गए थे। वैज्ञानिकों ने पाया कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के मामलों में तेजी इसी नए म्यूटेशन की वजह से हुई थी। दक्षिण अफ्रीका से आया नया कोरोना, ब्रिटिश में पाए गए नए कोरोना से ज्यादा संक्रामक है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीटर पर जानकारी दी कि इस नए वेरियंट का नाम 501.V2 है। दक्षिण अफ्रीका ने पाया कि नए वेरियंट से बिना को-मोरबिटीडीज वाले युवा लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। पहले ये वेरियंट समुद्री तटों के पास पाया गया था, इसके बाद शहर में आया। 

ब्रिटेन, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, तुर्की, इस्राइल और मॉरिशस ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, ब्रिटेन में हाल ही में मिले कोरोना वायरस के नए रूप के चार मामले इस्राइल में मिले हैं। बुधवार को इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने यहां नए वायरस के संक्रमित मिलने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें