फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: दो छात्रों की हत्या के मामले में हसीना पर नया मामला दर्ज, प्रदर्शन के दौरान मारी गई थी गोली

Mon, 19 Aug 2024 07:07 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ ढाका में दो छात्रों की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से दोनों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
शेख हसीना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में हाल ही में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुई दो कॉलेज छात्रों की मौत को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर हत्या का एक और मामला दर्ज किया गया है। हसीना के अलावा 12 अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


ढाका के सुत्रापुर इलाके में हिंसा के दौरान दो छात्रों की हत्या की गई थी। बांग्लादेश की सरकारी मीडिया के मुताबिक कोबी नजरूल सरकारी कॉलेज के छात्र इकराम हुसैन कावसर और शहीद सुहरावर्दी कॉलेज के छात्र उमर फारुक की हत्या पर ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट टोरिकुल इस्लाम की अदालत में याचिका दायर की गई थी। 

पुलिस और अवामी लीग समर्थकों ने अलग-अलग घटनाओं में दोनों छात्रों को गोली मार दी थी, जब वे 19 जुलाई को कोबी नजरूल सरकारी कॉलेज और शहीद सुहरावर्दी कॉलेज के सामने सैकड़ों अन्य लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

अब तक 600 से ज्यादा लोगों की प्रदर्शन में मौत
हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग की सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश में 230 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जबकि जुलाई के मध्य में छात्रों द्वारा शुरू किए गए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद से अब तक मरने वालों की संख्या 600 से ज्यादा हो चुकी है। 

44 पुलिस कर्मियों की भी मौत हुई
बांग्लादेश में जुलाई के मध्य से शुरू हुई हिंसा में अब तक कुल 44 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़की है। पांच अगस्त को शेख हसीना ने इस्तीफा दने के बाद बांग्लादेश छोड़ दिया और भारत के लिए रवाना हो गईं थीं। इसके बाद बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। बांग्लादेश के पुलिस मुख्यालय ने बताया कि इस हिंसा में 44 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। इनमें 21 कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मी हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें