फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US President Polls:डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन शिकागो में, बाइडन-ओबामा और बिल क्लिंटन सहित 5000 लोग होंगे शामिल

Mon, 19 Aug 2024 06:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो

सार

डीएनसी के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार का विषय 'लोगों के लिए' होगा। जबकि, बुधवार को 'स्वतंत्रता के लिए लड़ाई' थीम पर पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और कैलिफोर्निया की स्पीकर एमेरिटा नैन्सी पेलोसी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) सोमवार को शिकागो में आयोजित की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कन्वेंशन के पहले दिन प्राइम टाइम में लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मशाल भी सौंपेंगे। कन्वेंशन में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन सहित करीब 50000 लोगों के आने की उम्मीद हैं, इनमें लगभग 4000 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इससे एक महीना पहले रिपब्लिकन ने मिल्वौकी में अपना कन्वेंशन आयोजित किया था। 

विज्ञापन


डीएनसी के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार का विषय 'लोगों के लिए' होगा। जबकि, बुधवार को 'स्वतंत्रता के लिए लड़ाई' थीम पर पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और कैलिफोर्निया की स्पीकर एमेरिटा नैन्सी पेलोसी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इनके अलावा, डग एमहॉफ, सीनेटर चक शूमर और हाउस माइनॉरिटी लीडर हकीम जेफ्रीस के भी इस सप्ताह बोलने की उम्मीद है।

कमला हैरिस के साथी माइक वाल्ट्ज बुधवार को आधिकारिक रूप से उप-राष्ट्रपति पद के नामांकन को स्वीकार करने के लिए मंच पर आ सकते हैं। वही, हैरिस बृहस्पतिवार को अपने भाषण के दौरान औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के नामांकन को स्वीकार करेंगी। हैरिस सप्ताहांत में पेंसिल्वेनिया से बस यात्रा के तुरंत बाद सम्मेलन में पहुंचेंगी। वह मंगलवार को मिल्वौकी में एक रैली भी करेंगी। 
विज्ञापन


आम तौर पर, सम्मेलन में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से नामित करने के लिए रोल कॉल वोट शामिल होता है। हैरिस ने महीने की शुरुआत में वर्चुअल रोल कॉल में प्रतिनिधियों का बहुमत हासिल करके अपनी स्थिति को मजबूत कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें