'लॉच नेस मॉन्स्टर' स्कॉटलैंड के सबसे पुराने और सबसे स्थायी मिथकों में से एक है। इसकी कहानियां पुस्तकों, टीवी शो और फिल्मों में देखन को मिलती है, इसी वजह से नेस झील के आसपास एक प्रमुख पर्यटन उद्योग बस गया है। इसी बीच चर्चा है कि स्कॉटलैंड के नेस झील में बड़े जलीय जंतुओं के एक शिकारी ने नेस झील में रहने वाले 'लॉच नेस मॉन्स्टर' को देखा है। महिला शिकारी कैलिन वंगल की मानें तो इस साल 'लॉच नेस मॉन्स्टर' को पांचवीं बार देखने की आधिकारिक पुष्टि की गई है।
कौन है नेस झील में रहने वाला दानव?
लॉक नेस दानव (Loch Ness Monster) एक प्रकार का पानी में रहने वाला दानव है, जिसकी केवल दंत कथाओं में पुष्टी की गई है। आज तक इसके दिखने की केवल कहानियां ही पाई गई है पर कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले है। स्कॉटलैंड के नेस झील इलाके में इस दानव के निवास करने की कहानियां मिलती हैं।
इसका एक मात्र चित्र 'सर्जन्स फोटोग्राफ' है जिसे 1934 में खिंचा गया था। इस दानव को लेकर काफी शोध कार्य भी हुआ है परंतू आज तक इसके असली होने की साफ पुष्टी नहीं की गई है। कईं विद्वनों के अनुसार, यह लुप्त हो चुके डायनासोर की प्रजाती प्लेसिओसॉरस है या फिर कोई बड़ा जलीय जंतु जो स्कॉटलैंड में नेस झील के सर्प या प्लेसिओसॉरस से मिलता-जुलता है।। इन सब के बावजूद यह आज भी शोधकर्ताओं के लिए अश्चर्य का विषय है और कईं लोगों व यात्रियों को नेस झील आने के लिए आकर्षित करता है।