फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली विद्यार्थियों ने दूतावास के सामने भारत का नक्शा जलाया

Sat, 09 Nov 2019 06:34 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेपाली छात्रों का विरोध - फोटो : kathmandu post
विज्ञापन

सत्तारूढ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के विद्यार्थी संगठन अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र विद्यार्थी यूनियन (अनेरास्ववियु) ने शुक्रवार को काठमांडू, लैनचौर स्थित भारतीय दुतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भारत का नक्शा जलाया और लिपुलेक, कालापानी हमारा है का नारा भी लगाया।

विज्ञापन


वहीं, नेपाल कांग्रेस के छात्र संगठन ने पशुपति कैंपस से चावाहिल तक विरोध मार्च किया। दूसरी ओर, भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के बेलहिया सीमा पर भैरहवा के नेपाली छात्रों ने भारत वापस जाओ, विस्तारबाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।

शुक्रवार की सुबह सात बजे सैकड़ों की संख्या में भैरहवला नेकपा छात्र संगठन के लोगों ने छात्र नेता लक्ष्मी केसी के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे बेलहिया शांति द्वार के नीचे भारत के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि भारत सरकार द्वारा जारी उत्तराखंड जिले के भारत-नेपाल सीमा के निकट मानचित्र में नेपाल के कुछ हिस्सों को दर्शाया है।
विज्ञापन


छात्रों ने मांग की कि इसे मानचित्र से हटाया जाए। प्रदर्शन की सूचना पर नेपाल पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचकर छात्रों को नो मेंस लैंड के पहले ही रोक लिया। सीमा पर करीब दो घंटे प्रदर्शन के बाद छात्र वापस लौट गए। सीमा पर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर नौतनवा सर्किल की सभी थाने की पुलिस और एसएसबी के जवान सरहद पर पहुंचे।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजु कुमार साव ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल के लोग अपने देश की सीमा में कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं। भारत की सीमा में कुछ भी हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें