फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who is Kami Rita: मशहूर नेपाली पर्वतारोही कामी रीता ने 31 बार किया माउंट एवरेस्ट फतह, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Tue, 27 May 2025 09:59 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू।

सार

Nepal: नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता ने 31वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बार वह भारतीय सेना के एवरेस्ट अभियान का मार्गदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
कामी रीता शेरपा - फोटो : फेसबुक/कामी रीता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के मशहूर पर्वतारोही कामी रीता ने मंगलवार को 31वीं बार माउंट एवरेस्ट को फतह किया। इस तरह उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे ज्यादा बार चढ़ाई करने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

विज्ञापन


इस अभियान के आयोजक और सेवन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने बताया कि कामी रीता (55 वर्षीय) ने सुबह करीब चार बजे मौसम सामान्य रहने पर 8,849 मीटर ऊंची चोटी के शिखर पर पहुंचे। वह इस बार भारतीय सेना की एडवेंचर विंग के एवरेस्ट अभियान की टीम का मार्गदर्शन कर रहे थे, जिसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी कर रहे थे। 

काठमांडू पोस्ट ने मिंगमा शेरपा के हवाले से कहा, यह नई उपलब्धि दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे ज्यादा बार चढ़ने वाले वाले व्यक्ति के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत करती है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके आसपास भी अभी तक कोई नहीं पहुं पाया है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'डरने की जरूरत नहीं, जीत सरकार की होगी...', राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दी हार्वर्ड की फंडिंग रोकने की धमकी

मिंगमा शेरपा ने आगे बताया कि चोटी पर पहुंचने के बाद कामी रीता सुरक्षित और स्थिर हैं। उन्होंने नीते उतरना शुरू कर दिया है और अब बेस कैंप की ओर लौट रहे हैं। हमेशा की तरह कामी ने अपने बेजोड़ कौशल और पेशेवर अनुभव को फिर से साबित किया है। हम उनकी इस महान उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं और जो विरासत वह बना रहे हैं, वह हमारे लिए गौरव का विषय है। 

पिछले दो वर्षों में कामी रीता ने हर मौसम में दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की। इसके साथ ही उनकी सफल चढ़ाइयों की संख्या 30 हुई। सेवन समिट ट्रेक्स के अभियान निदेशक छांग दावा शेरपा ने बताया कि कामी रीता को कम उम्र से ही पर्वतारोहण का गहरा शौक था और वह बीते दो दशकों से अधिक समय से लगातार पहाड़ों पर चढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kuwait: 'ये बेवकूफ जोकर भारत से मुकाबला करना चाहते हैं...', ओवैसी ने गलत तस्वीर को लेकर पाकिस्तान पर कसा तंज

कामी रीता कौन हैं?

  • शेरपा समुदाय का गढ़ सोलुकुंभी क्षेत्र में जन्मे कामी रीता ने 1992 में अपनी पर्वतारोहण यात्रा शुरू की थी। वे एक सहायक कर्मचारी के रूप में एवरेस्ट पर जाने वाले अभियान समूह में शामिल हुए। उन्होंने पहली बार 1994 में एवरेस्ट पर चढ़ाई की। तब से लगभग हर साल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर लौटते रहे। 
  • कामी रीता के पिता पहले शेरपा पर्वत गाइडों में से एक थे। सेवन समिट ट्रेक्स के अभियान निदेशक छांग दावा शेरपा ने कहा कि कामी ने छोटी उम्र में ही चढ़ाई के लिए गहरा जुनून विकसित कर लिया था। अब दो दशकों से अधिक समय से चोटियों पर चढ़ रहे हैं।
  • पिछले कुछ वर्षों में वे सबसे प्रसिद्ध शेरपा गाइडों में से एक बन गए हैं। छांग दावा के अनुसार, कामी रीता ने 1994 से 2025 के बीच के-2 और माउंट लोत्से पर एक-एक बार, मनास्लू पर तीन बार और चो ओयू पर आठ बार चढ़ाई की है।
  • कामी रीता के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी उनके साथी शेरपा गाइड पासंद दावा हैं। उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर 29 सफल चढ़ाई की है। न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाली शेरपा तेनजिंग नोर्गे 1953 में एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें