फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली नेताओं ने बताई भारत के साथ संबंधों में संवेदनशीलता और सहयोग की जरूरत

Sat, 26 Jan 2019 02:16 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेपाली नेताओं का कहना है कि भारत और नेपाल को एक-दूसरे के मुद्दों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और आपसी हित के मामलों में आगे बढ़ने के लिए सहयोग करना चाहिए। भारतीय गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए इन नेताओं ने दोनों देशों के संबंध और मजबूत करने के लिए प्रख्यात व्यक्तियों के समूह के बारे में रिपोर्ट (ईपीजी) के जल्द लागू करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


नेपाली कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री रामशरण महत ने कहा कि द्विपक्षीय संबंध नेपाल में आर्थिक समृद्धि लाने में सहायक होने चाहिए। पूर्व विदेश मंत्री प्रकाश चंद्र लोहानी ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच पर्याप्त संभावनाएं और अवसर हैं जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें