मानव तस्करी के आरोपों का सामना कर रही ऑस्ट्रेलिया में नेपाल की राजदूत रही लक्की शेरपा ने विदेश मंत्रालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि शेरपा ने उन पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है।
मेरे ऊपर इसके लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया है। बता दें कि लक्की शेरपा के ड्राइवर वांग्चू शेरपा द्वारा एक टीवी कार्यक्रम में उन पर मानव तस्करी का आरोप लगाने के बाद नेपाल सरकार ने पिछले साल दिसंबर में उन्हें ऑस्ट्रेलिया से वापस बुला लिया था।