फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: इस्पात संयंत्र में आग लगने से दो भारतीय श्रमिकों की मौत, तीन घायल

Sun, 20 Jun 2021 05:51 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, काठमांडो।

सार

दक्षिण नेपाल के बारा जिले में एक इस्पात संयंत्र में आग लग जाने से दो भारतीय मजदूरों की मौत हो गई। रविवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
आग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण नेपाल के बारा जिले में एक इस्पात संयंत्र में आग लग जाने से दो भारतीय मजदूरों की मौत हो गई। रविवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


समाचार पोर्टल ऑनलाइन खबर के अनुसार आग की घटना में मारे गए दोनों लोगों की पहचान बिहार निवासी प्रदीप गोध (40) और रामनाथ महतो (45) के रूप में की गई है। खबर के अनुसार जगदमसा स्टील्स के कारखाने में शनिवार शाम को भट्टी का तेल टैंक फट जाने के बाद आग लगनी शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि आग पर कुछ ही मिनट के अंदर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


मजदूर संगठन के सचिव दीपक करकी ने पोर्टल को बताया कि श्रमिक टैंक की सफाई कर रहे थे, तभी यह फट गया और आसपास के इलाके में आग लग गई। हादसे में तीन अन्य घायल हो गए और उनका तराई सिमारा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें