फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: 'चुनाव में नेपाल को भारत से लेनी चाहिए मदद', पूर्व मंत्री मिनेंद्र रिजाल ने अंतरिम सरकार से किया आग्रह

Tue, 11 Nov 2025 08:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मिनेंद्र रिजाल ने अंतरिम सरकार से आग्रह किया कि मार्च 2026 के आम चुनावों की तैयारी के लिए भारत व अन्य मित्र देशों से रसद सहायता ली जाए। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच भारत की खुली सीमा और सहयोग चुनावी प्रबंधन में उपयोगी सिद्ध हो सकता है, इसलिए सरकार को इसमें संकोच नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
नेपाली कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री मिनेंद्र रिजाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाली कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री मिनेंद्र रिजाल ने देश की अंतरिम सरकार से आग्रह किया है कि वह आगामी मार्च 2026 के आम चुनाव के लिए भारत और अन्य मित्र देशों से सक्रिय रूप से रसद सहायता प्राप्त करे। वह बोले,  मौजूदा चुनौतियों और सीमित संसाधनों को देखते हुए, सरकार को चुनावों के लिए रसद प्रबंधन में सहायता के लिए भारत जैसे पड़ोसी देशों से संपर्क करने में संकोच नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


रिजाल ने कहा, हम अभी आदर्श समय में नहीं हैं, इसलिए आज हमारे पास जो कुछ है, उसे देखते हुए हमें रसद प्रबंधन में अपनी जरूरतों का आकलन बहुत सावधानी से करना होगा। उन्होंने कहा, भारत के साथ हमारी सीमा बहुत आसान, खुली और छिद्रपूर्ण है और सीमा के उत्तरी हिस्से की तुलना में भारत से रसद बहुत आसानी से लाई जा सकती है। इसलिए उनकी मदद, उनकी प्रतिबद्धता बहुत मददगार हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- Booker Prize 2025: डेविड स्जेले की ‘फ्लेश’ को सम्मान, इतिहास बनाने से एक कदम दूर रह गईं किरण देसाई की किताब
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को निवेश का भरोसा देना होगा
नेपाली कांग्रेस के नेता मिनेंद्र रिजाल ने कहा,  हमें भारत को यह भरोसा दिलाना होगा कि यह सरकार को फिर से संगठित करने के लिए एक निवेश है। यह निवेश शासन को फिर से संगठित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए है कि चुनाव के बाद आने वाली नई सरकार को जनता का जनादेश मिले। वह बोले, जैसे-जैसे चुनावी तैयारियां तेज हो रही हैं, हमें अंतरराष्ट्रीय साख का इस्तेमाल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- US Tariffs: 'हम टैरिफ कम करने जा रहे हैं, किसी समय कम कर देंगे', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें