फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल के नौ वाम दलों ने किया विलय, आम चुनाव से पहले उठाया बड़ा कदम; नई पार्टी का नाम और झंडा तय

Wed, 05 Nov 2025 07:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू।

सार

Nepal: नेपाल के नौ राजनीतिक दलों ने आम चुनाव से पहले विलय कर लिया है और एक नई पार्टी का गठन किया है। पार्टी का नाम और झंडा तय कर लिया गया है। इस विलय के साथ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी केंद्र पार्टी ने अपने आधिकारिक नाम से 'माओवादी' शब्द हटा दिया है।
विज्ञापन
नेपाल में नौ वाम दलों ने किया विलय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के नौ वाम दलों ने बुधवार को विलय कर नई पार्टी का गठन किया। इसमें नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) जैसे दल शामिल हैं। यह कदम पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव से पहले उठाया गया है। 
विज्ञापन


पांच-सितारा होगा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी चुनाव चिह्न
भृकुटीमंडप में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में इन दलों के विलय की घोषणा की गई। औपचारिक विलय समारोह से पहले एक भव्य रैली भी निकाली गई। यह गठबंधन देश में भ्रष्टाचार, वंशवाद और राजनीतिक अशांति के खिलाफ हाल ही में युवा नेतृत्व वाले जेन-जेड प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। नई एकीकृत पार्टी का नाम नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी रखा गया है और इसका चुनाव चिह्न पांच-सितारा होगा। 

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रंप को मिली पहली बड़ी हार, भारतीय मूल के इन तीन नेताओं ने रच दिया इतिहास
विज्ञापन


नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी में किस नेता क्या भूमिका
नेकपा (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' नई पार्टी के समन्वयक होंगे, जबकि नेकपा (एकीकृत समाजवादी) प्रमुख माधव कुमार नेपाल सह-समन्वयक की भूमिका निभाएंगे। पार्टी अपने मार्गदर्शक सिद्धांत (संविधान) के रूप में मार्क्सवाद-लेनिनवाद को अपनाएगी और छह महीने के भीतर राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित करेगी।

इन राजनीतिक दलों का हुआ विलय
माओवादी केंद्र और एकीकृत समाजवादी के अलावा, इस विलय में नेपाल समाजवादी, नेकपा (समाजवादी), जनसमाजवादी पार्टी नेपाल, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, नेकपा (माओवादी समाजवादी), नेकपा साम्यवादी और देशभक्त समाजवादी मोर्चा (गोपाल किराती नेतृत्व में) भी शामिल हुए हैं।  हालांकि, इस कदम से अंदरूनी मतभेद भी पैदा हुए हैं। माओवादी केंद्र के भीतर जनार्दन शर्मा के नेतृत्व वाला एक धड़ा इस विलय का विरोध कर रहा है और उन्होंने अलग राजनीतिक अभियान की घोषणा की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टोरंटो में कैफे के अंदर भारतीय पर हमला, वीडियो ऑनलाइन वायरल होने से जनता में आक्रोश

माओवादी केंद्र ने हटाया नाम से माओवादी शब्द
इस बीच, प्रचंड ने कहा कि एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी के पूर्व नेता भीम रावल और कई अन्य वाम नेताओं को नई संरचना में शामिल करने की बातचीत अंतिम चरण में है। इस विलय के साथ माओवादी केंद्र ने अपने आधिकारिक नाम से 'माओवादी' शब्द हटा दिया है। एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई को बताया कि नई पार्टी पांच मार्च, 2026 को होने वाले आम चुनाव में भाग लेगी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें