फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल के RSP प्रमुख रवि लामिछाने जल्द कर सकते हैं भारत का दौरा, उच्च स्तरीय मुलाकातों की संभावना

Sun, 24 May 2026 11:14 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख रवि लामिछाने जल्द भारत का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान उनके नई दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात की संभावना है।
विज्ञापन
नेपाल के RSP प्रमुख के भारत दौरे की तैयारी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के प्रमुख रवि लामिछाने जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं। पार्टी के प्रवक्ता ने रविवार को इस संभावित यात्रा की जानकारी दी। पार्टी प्रवक्ता मनीष झा के अनुसार, लामिछाने की भारत यात्रा की तारीख और अन्य विवरण अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम पुष्टि सोमवार तक की जा सकती है।

विज्ञापन


हालांकि, नेपाल के कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह दौरा 1 जून के आसपास हो सकता है। इस संभावित यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आरएसपी के सत्ता में आने के बाद यह भारत-नेपाल के बीच पहला उच्च स्तरीय राजनीतिक संपर्क हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- Bangladesh: बांग्लादेश में खसरे का कहर, अब तक 528 बच्चों की मौत; वैक्सीन की कमी पर UNICEF ने दी थी चेतावनी
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, भारत दौरे के दौरान रवि लामिछाने नई दिल्ली में उच्च अधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि रवि लामिछाने नेपाल के पूर्व गृह मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में देश की प्रतिनिधि सभा के सदस्य भी हैं। उनकी यह संभावित यात्रा दोनों देशों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रत्यक्ष चुनाव की 165 में से 164 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें आरएसपी ने 125 सीटें जीतकर स्पष्ट बढ़त हासिल की है। समानुपातिक प्रणाली के तहत मिलने वाली सीटों के बाद पार्टी की कुल संख्या 183 तक पहुंच जाएगी। 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में यह संख्या दो-तिहाई बहुमत के बराबर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें