फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से हो रहे सीमा विवाद को नेपाल कूटनीतिक वार्ता से सुलझाएगा

Sat, 12 Sep 2020 03:00 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
विज्ञापन
Narendra Modi, KP Sharma Oli - फोटो : ANI
विज्ञापन

नेपाल में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के दो शीर्ष नेताओं में सियासी मतभेद समाप्त हो गया है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने बताया कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और उनके विरोधी पुष्प कमल दहल प्रचंड में सत्ता में साझेदारी के समझौते के बाद एक महीने से जारी मतभेद खत्म हो गया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास पर 13 सदस्यीय शक्तिशाली स्थायी समिति की बैठक में भारत और नेपाल सीमा विवाद को राजनीतिक और कूटनीतिक बातचीत से सुलझाने को लेकर भी फैसला हुआ। बैठक में ओली और प्रचंड के कामकाज के बंटवारे को लेकर सहमति हो गई। प्रचंड कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर पार्टी मामले को देखेंगे। वहीं ओली सरकार के मामले को देखेंगे। पार्टी स्थापित दिशानिर्देश के आधार पर चलेगी। वहीं राष्ट्रीय महत्व के मसलों पर कोई फैसला लेने से पहले पार्टी से परामर्श करना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें