फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर नेपाल के नक्शे वाला केक काटकर घिरे प्रधानमंत्री ओली

Tue, 25 Feb 2020 04:38 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
KP Sharma Oli
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने जन्मदिन के मौके पर देश के नक्शे वाला 15 किलोग्राम का केक काटकर विवाद खड़ा कर दिया है। ओली के जन्मस्थान पूर्वी नेपाल के तेरहथुम जिले में रविवार को उनके 69वें जन्मदिन का जश्न मना। इसमें उनकी पत्नी राधिका शाक्य, ओली के करीबी सहयोगी, स्कूली छात्र और बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए।

विज्ञापन


इस अवसर के लिए खासतौर पर बनवाया गया केक हेलिकॉप्टर के जरिए काठमांडो से यहां पहुंचाया गया। केक पर देश का नक्शा बना था। अन्नापूर्णा पोस्ट डेली की खबर के मुताबिक इस जश्न की तस्वीरें ऑनलाइन आई, जिसमें ओली केक काटते और इसे बच्चों में बांटते दिखाई दे रहे थे।

इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सख्त नाराजगी जताई है। कुछ यूजरों ने इसे अपराध भी बताया। नेपाल के वकील दिनेश त्रिपाठी ने हमारकुर डॉट कॉम नामक ऑनलाइन पोर्टल से बात करते हुए कहा कि केक के रूप में नेपाल के नक्शे को काटना एकदम अनुचित है क्योंकि यह देश को टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें