नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
- फोटो : एएनआई
नेपाल में सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में दरार पड़ती नजर आ रही है। दरअसल, प्रधानमंत्री के.पी शर्मा ओली और पार्टी अध्यक्ष पुष्प कुमल दहल प्रचंड के बीच गंभीर मतभेद आ जाने के बाद यह स्थिति सामने आई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी है।
ओली और प्रचंड ने पार्टी में महीनों से चले रहे विवाद को समाप्त करते हुए सितंबर में मतभेद समाप्त करते हुए सत्ता साझाकरण समझौता किया था। पार्टी में आतंरिक विवाद के बाद पार्टी नेताओं ने ओली से प्रधानमंत्री पद और प्रचंड से पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की मांग की थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी में बिखराब की स्थिति आ गई है। इसके अलावा शनिवार और रविवार को हुई बैठक में प्रचंड ने अपने करीबी नेताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ओली ने उनसे अलग राह चुनने का आग्रह किया है।
पार्टी महासचिव और देश के वित्तमंत्री बिष्णु पोडेल ने रविवार को ट्वीट किया, जिसके बाद फूट के कयास और तेज हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी को गंभीर अस्तित्व संबंधी संकट का सामना कर रही है।ओली और प्रचंड के बीच संबंध अत्यधिक खराब होने के बाद पोडेल ट्वीट किया, ''एनसीपी का एकीकृत अस्तित्व काफी गंभीर संकट का सामना कर रहा है। मैं सभी पार्टी नेताओं, कैडर और कॉमरेडों से पार्टी की एकता के लिए खड़ा होने का आग्रह करता हूं।''
बता दें कि जुलाई में, 44 स्टैंडिंग समिति के सदस्यों में से 30 ने प्रधानमंत्री ओली का इस्तीफा मांगा था, लेकिन बाद में प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ मतभेद मिटाने में कामयाब हुए थे।ओली और प्रचंड के बीच पहले भी पार्टी की कार्यशैली को लेकर भी काफी मतभेद रहे हैं।