फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: कतर के अमीर शेख से मिले राष्ट्रपति पौडेल, गाजा में बंधक बनाए गए नेपाली छात्र की रिहाई के लिए मांगी मदद

Wed, 24 Apr 2024 11:00 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

Nepal: नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने कतर के अमीर शेख तमीम से मुलाकात के दौरान हमास द्वारा बंधक बनाए गए नेपाली छात्र की रिहाई के लिए मदद मांगी है। बिपिन जोशी का अपहरण दक्षिणी इस्राइल से किया गया था। 

विज्ञापन
नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने कतर के अमीर शेख तमीम से मुलाकात की। बातचीत के दौरान पौडेल ने गाजा पट्टी में हमास द्वारा अक्टूबर से बंधक बनाए गए एक नेपाली छात्र की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए अमीर शेख से मदद मांगी है। 

विज्ञापन


छात्र बिपिन जोशी की रिहाई की रिहाई के लिए मांगी मदद
नेपाल के राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच मंगलवार को शीतल निवास में मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय और राजनयिक संबंधों को लेकर बातचीत हुई। राष्ट्रपति पौडेल ने शेख अमीर से हमास द्वारा बंधक बनाए गए नेपाल के छात्र बिपिन जोशी की सुरक्षित रिहाई में मदद करने का आग्रह किया। इसके जवाब में शेख अमीर ने पौडेल को आश्वासन दिलाया कि वे नेपाली छात्र की रिहाई के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। 

गाजा में बंधक बनाए गए हैं बिपिन जोशी 
बिपिन जोशी उन 17 छात्रों के दल में शामिल हैं, जिन्होंने नेपाल के सुदूर पश्चिम विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान से बैचलर डिग्री ली थी। इसके बाद इन सभी को 11 महीने के कोर्स के लिए इस्राइल भेजा गया था। दक्षिणी इस्राइल में हमास के हमले के बाद 10 नेपाली छात्रों की मौत हो गई थी और छह घायल हो गए थे। एक छात्र बिपिन जोशी का अपहरण कर गाजा ले जाया गया था।  
विज्ञापन


नेपाली मजदूरों की स्थिति को लेकर भी हुई बात
बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच प्रवासी मजदूरों की स्थिति को लेकर भी बातचीत हुई। बता दें कि इस समय कतर में चार लाख से ज्यादा नेपाली मजदूर काम करे हैं। बुधवार को शेख तमीम ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से मुलाकात की। दोनों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ाने के लिए आठ प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए गए। बता दें कि अमीर शेख तमीम मंगलवार को दो दिन की नेपाल यात्रा पर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें