फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : सरकार बनाने का दावा रखने के लिए तीन दिन का वक्त

Wed, 12 May 2021 04:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।

सार

  • राष्ट्रपति ने बहुमत साबित करने के लिए दिया समय, सरकार गठन के प्रयास तेज
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सरकार के विश्वास मत हासिल नहीं कर पाने के बाद नेपाल की राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी ने नई सरकार बनाने के लिए तीन दिन का वक्त दिया है। राष्ट्रपति ने बहुमत साबित करने के लिए विभिन्न दलों को बृहस्पतिवार तक का दिया है। इस बीच, सियासी दलों के बीच सरकार गठन के प्रयास तेज हो गए हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 (2) के तहत भंडारी ने बहुमत की सरकार का गठन करने के लिए विभिन्न दलों को आमंत्रित करने का फैसला लिया है।

हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक, बिद्यादेवी भंडारी ने सियासी दलों को तीन दिन का वक्त देते हुए बृहस्पतिवार की रात नौ बजे तक दावा पेश करने को कहा है।

बता दें कि राष्ट्रपति के निर्देश पर संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) के आहूत विशेष सत्र में प्रधानमंत्री ओली की ओर से पेश विश्वास प्रस्ताव के समर्थन में केवल 93 मत मिले थे जबकि 124 सदस्यों ने विरोध में मत दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कुल 232 सदस्यों ने मतदान किया जिनमें से 15 सदस्य तटस्थ रहे। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पुष्पकमल दहल की अगुआई वाले गुट ने कुछ समय पहले ही सरकार से समर्थन वापस लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें