फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal President News: नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी हुईं बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 08 Oct 2022 01:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

राष्ट्रपति के सचिव भेश राज अधिकारी ने बताया, वह स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं, उन्हें फ्लू, खांसी और बुखार की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
बिद्या देवी भंडारी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी को स्वास्थ्य समस्याओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काठमांडू के महाराजगंज स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन




न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति के सचिव भेश राज अधिकारी ने बताया, वह स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही थीं, उन्हें फ्लू, खांसी और बुखार की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में उनके टेस्ट कराए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट जल्द ही आने की संभावना है। विद्या देवी भंडारी 2015 में हिमालयी राज्य की पहली राष्ट्रपति चुनी गई थीं। इसके बाद 2018 में वह दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित हुईं। अगले साल के अंत में उनका कार्यकाल खत्म होगा। राष्ट्रपति को अंतिम बार दशहरे पर उनके आधिकारिक आवास शीतल निवास के लॉन में देखा गया था। वहां उन्होंने परिजनों और सम्मानित लोगों के साथ टीका व प्रसाद की रस्म अदा की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें