फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: प्रधानमंत्री प्रचंड ने संसद में हासिल किया विश्वास मत; पक्ष में पड़े 268 वोट, विरोध में सिर्फ दो

Tue, 10 Jan 2023 05:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल की संसद में मंगलवार को प्रधानमंत्री के लिए विश्वासत मत पर वोटिंग हुई। पुष्प कमल दहल को समर्थन में 268 वोट मिले। उन्हें 270 वोटों में से सिर्फ दो वोट नहीं मिले।  
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : ट्विटर/ कॉमरेड प्रचंड (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल की संसद में मंगलवार को प्रधानमंत्री के लिए विश्वासत मत पर वोटिंग हुई। पुष्प कमल दहल को समर्थन में 268 वोट मिले। उन्हें 270 वोटों में से सिर्फ दो वोट नहीं मिले।  

विज्ञापन


प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल करने के से पहले प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा था कि वह अस्वीकृति, अनादर और प्रतिशोध की राजनीति के बजाय आम सहमति, सहयोग और आपसी विश्वास की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं। 

26 दिसंबर को तीसरी बार ली प्रधानमंत्री के रूप में शपथ
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी केंद्र के 68 वर्षीय नेता ने 26 दिसंबर को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने नाटकीय रूप से नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन से बाहर निकलकर विपक्ष के नेता केपी शर्मा ओली से हाथ मिला लिया था। 
 

'सहमति, सहयोग और आपसी विश्वास की राजनीति को आगे बढ़ाएंगे'
प्रधानमंत्री प्रचंड की नियुक्ति के बाद नेपाल का पहला संसद सत्र सोमवार को शुरू हुआ। निचले सदन को संबोधित करते हुए प्रचंड ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के रूप में अस्वीकृति, अनादर और प्रतिशोध की राजनीति के बजाय आम सहमति, सहयोग और आपसी विश्वास की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

'दुनिया को देना चाहते हैं नेपाल में राष्ट्रीय एकता का संदेश'
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रमुख के रूप में वह नेपाल में राष्ट्रीय एकता का संदेश दुनिया को देना चाहते हैं। उन्होंने अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहने और लोगों को कुछ नया देने का संकल्प लिया है। प्रचंड को प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल जारी रखने के लिए 275 सदस्यीय संसद में 138 मतों की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें