फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: एक बार फिर राजनीतिक बवाल, पीएम ओली ने चार मंत्रियों से छीनी संसद सदस्यता

Sat, 10 Apr 2021 03:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काठमांडू

सार

  • ओली ने प्रचंड की पार्टी की सिफारिश पर चार मंत्रियों की सदस्यता खत्म की
  • चारों नेता छह माह तक रह सकते हैं मंत्री, उसके बाद फिर से बनना होगा सांसद
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में एक बार फिर राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के मंत्रिमंडल के चार मंत्रियों से गुरुवार को संसद की सदस्यता छीन ली गई है। नेपाली संसद की सदस्यता गंवाने वाले मंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की सीपीएन माओइस्ट सेंटर पार्टी के सदस्य हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ऊर्जा मंत्री तोप बहादुर रायमाझी, उद्योग मंत्री लेखराज भट्टा, शहरी विकास मंत्री प्रभु शाह और श्रम मंत्री गौरीशंकर चौधरी से उनकी पार्टी का सुझाव मिलने पर संसद की सदस्यता छीन ली गई। इसके बाद कानूनी रूप से ये दोनों पार्टियां अलग हो गई थीं, लेकिन, रायमाझी, भट्टा, शाह और चौधरी इस साल सीपीएन माओइस्ट सेंटर का पुनर्गठन होने के बाद भी अपनी पार्टी में नहीं लौटे थे। इसकी बजाय वे ओली की सीपीएन यूएमएल में शामिल हो गए थे, जिसके बाद दलबदल वाले कानून और प्रचंड की पार्टी की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई।

मंत्री बनने के लिए सांसद होना जरूरी 
नेपाल के कानून के मुताबिक, चारों मंत्री ओली के मंत्रिमंडल में अगले छह महीने तक मंत्री रह सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा समय तक मंत्री पद पर रहने के लिए उन्हें फिर से सांसद बनना होगा।
विज्ञापन


केपी शर्मा ओली पर बढ़ता दबाव
बता दें कि नेपाल की मुख्य विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने सीपीएन-माओइस्ट सेंटर एवं अन्य दलों के समर्थन से प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को गिराकर अपने नेतृत्व में सरकार बनाने की पहल शुरू की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश मान सिंह के मुताबिक, नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्य समिति ने अपने नेतृत्व में नई सरकार बनाने की पहल करने का फैसला किया। सिंह ने कहा कि नेपाली कांग्रेस प्रधानमंत्री ओली से इस्तीफा देने और नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने को कहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें