फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल पुलिस ने जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, 10 भारतीय समेत 24 गिरफ्तार; इतने रुपये की कर चुके थे लेनदेन

Mon, 03 Feb 2025 07:05 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो

सार

नेपाल पुलिस ने ऑनलाइन जुआ रैकेट चला रहे 10 भारतीयों समेत 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें अधिकतर भारतीय उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। नेपाल पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस गिरोह ने करीब तीन अरब नेपाली रुपये का लेनदेन किया है।
विज्ञापन
नेपाल पुलिस - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल पुलिस ने तीन अरब रुपये से अधिक के ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दस भारतीय नागरिकों सहित 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उन्होंने 3,047,356,612 नेपाली रुपये का लेनदेन किया।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
काठमांडो घाटी अपराध जांच कार्यालय के पुलिस अधीक्षक काजी कुमार आचार्य के अनुसार, पुलिस की एक विशेष टीम ने शनिवार को ललितपुर महानगर के सनेपा क्षेत्र में दो घरों पर छापे मारे। 10 भारतीय नागरिकों और 14 नेपालियों को गिरफ्तार किया, जो ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को ठगते पाए गए।

गिरफ्तार भारतीय लोगों की पहचान
गिरफ्तार 10 भारतीयों में अजीत कुमार, मुकेश मंडल, मनोज कुमार बजाज, सुमित खत्री, प्रभात कुमार साह, ओम प्रकाश खत्री, रवि प्रकाश बिश्वकर्मा, रवि अभिषेक ओझा, शिवम पांडे और मनोज कुमार शामिल हैं। इनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश से हैं। वे ललितपुर के सनेपा स्थित  किराये के दो मकानों से अवैध ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।
विज्ञापन


लोगों से ऐसे संपर्क करते थे आरोपी 
आरोपी व्हाट्सएप से लोगों से संपर्क करते थे। वे लेनदेन के लिए भारतीय बैंक खातों का उपयोग कर ऑनलाइन सट्टेबाजी एप की मदद से  जुआ रैकेट चला रहे थे।  जांच से पता चला है कि उन्होंने 3,04,73,56,612 नेपाली रुपये का लेनदेन किया। आरोपियों के पास से 57 मोबाइल फोन, 13 लैपटॉप, व 34 एटीएम कार्ड, 88 सिम कार्ड, 12 चेक बुक, 8 आधार कार्ड और छह पासपोर्ट भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें