फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: पहली विदेश यात्रा पर जल्द भारत आएंगे प्रचंड, विदेश सचिव क्वात्रा के दौरे के बाद बनी संभावना

Thu, 16 Feb 2023 06:19 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, काठमांडू

सार

अधिकारियों ने बताया कि प्रचंड ने सोमवार को भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा के साथ अपनी बैठक के दौरान भारत आने के अपने इरादे पर चर्चा की। यात्रा की आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी होनी बाकी है।
विज्ञापन
Nepal Former PM Pushpa Kamal Dahal ‘Prachanda’ meet PM Narendra Modi - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल और भारत ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की प्रधानमंत्री के रूप में पहली विदेश यात्रा पर नई दिल्ली आने की संभावना पर चर्चा की है। बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। प्रचंड ने पिछले साल दिसंबर में नेपाल की सत्ता संभाली थी। बता दें कि अपने पिछले कार्यकाल में वह प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद चीन गए थे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि प्रचंड ने सोमवार को भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा के साथ अपनी बैठक के दौरान भारत आने के अपने इरादे पर चर्चा की। सरकारी अखबार गोरखापत्र के अनुसार, हालांकि, यात्रा की आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी होनी है, लेकिन प्रचंड पहले कह चुके हैं कि वह अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मिले विदेश सचिव
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बुधवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ शिष्टाचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के साथ व्यापक और गहन विकास व आर्थिक साझेदारी के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की। क्वात्रा मंगलवार की शाम को काठमांडू से यहां पहुंचे थे।

भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर क्वात्रा की पीएम हसीना के साथ मुलाकात की जानकारी दी। यह भी बताया कि क्वात्रा ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन से भी मुलाकात की। दोनों के बीच भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापक साझेदारी को और मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें