फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : ओली ने आज बुलाई सांविधानिक परिषद की बैठक, सियासी संकट के बीच सरगर्मी बढ़ी

Wed, 03 Feb 2021 03:08 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काठमांडो
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : नेपाल प्रधानमंत्री सचिवालय
विज्ञापन

 

नेपाल में जारी सियासी संकट के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने बुधवार को सुबह 11 बजे सांविधानिक परिषद की बैठक बुलाई है। इससे देश में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। संसद भंग करने के खिलाफ सोमवार को संसद के पास विरोध कर रहे छात्रों की पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद यह बैठक बुलाई गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को यह हाथापाई सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के ऑल नेपाल नेशनल फ्री स्टूडेंट यूनियन (एएनएनएफएसयू) से जुड़े प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई थी। इससे पहले रविवार को तीन पूर्व नेपाली प्रधानमंत्रियों पुष्प कमल दहल, माधव कुमार नेपाल और झलनाथ खनल ने रविवार को संसद भंग किए जाने के खिलाफ काठमांडो के मैत्रीघर में विरोध प्रदर्शन किया।

इन तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों में से दहल और माधव कुमार नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं। पार्टी में अब दो फाड़ हो चुका है। पिछले साल 20 दिसंबर को पीएम ओली ने संसद को भंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद पार्टी में कलह और बढ़ गई। ओली की सिफारिश पर राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा संसद को भंग करने के बाद पीएम ने 30 अप्रैल और 10 मई को चुनाव प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन


लड़ाई जारी रखेंगे : खनल
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनल ने बताया कि हम अपना विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रखेंगे, जब तक प्रतिनिधि सभा बहाल नहीं हो जाती। हम इस लड़ाई को अनंत काल तक जारी रखेंगे। इसके लिए हम धरना, सामूहिक रैलियां, जनसभाएं आयोजित करेंगे। इस बीच, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष गणेश तिमिल्सीना ने ओली के कदम पर कहा कि इस पर इंतजार किया जाना चाहिए।

एनसीपी से निकाले जा चुके हैं ओली
ओली के संसद भंग करने के फैसले के बाद सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ने ओली को ही पार्टी से निकाल दिया था। हालांकि, बाद में नेपाल के चुनाव आयोग ने ओली को पद से हटाए जाने और पार्टी से निकाले जाने के नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के फैसले को भी खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें