फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली स्वास्थ्य जांच के लिए रविवार को सिंगापुर रवाना

Sun, 04 Aug 2019 08:03 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
के पी शर्मा ओली
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली स्वास्थ्य जांच के लिए रविवार को सिंगापुर रवाना हो गए। प्रधानमंत्री के सहयोगी ने कहा कि वह सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में नियमित जांच के लिए गए हैं। ओली का 2007 में नयी दिल्ली में किडनी प्रतिरोपण हुआ था। प्रधानमंत्री का उपचार करने वाले डॉक्टरों ने उन्हें सिंगापुर में नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल जाने के लिए कहा था। कुछ दिन पहले किडनी की जांच की गयी थी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ओली के प्रेस सलाहकार कुंदन अरयाल ने कहा, ऐसा नहीं है कि वह बीमार हैं, इसलिए सिंगापुर जा रहे हैं, वह नियमित जांच के लिए वहां जा रहे हैं। वहां पर वह आवश्यक चिकित्सा जांच करवाएंगे। किडनी प्रतिरोपण के बाद ओली को भारत सहित विभिन्न देशों में स्वास्थ्य जांच के लिए नियमित तौर पर जाना पड़ता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें