प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेपाल के बीच नए साल के अवसर पर फोन पर लंबी बातचीत भी हुई। मोदी और ओली ने भरोसा जताया कि दोनों देश एक दूसरे के साथ मिलकर इस संकट से निपटेंगे। ओली ने बताया कि मोदी से उनकी बातचीत बेहद सकारात्मक रही और कोरोना जैसी महामारी के खतरे से लड़ने के साथ साथ एक दूसरे को ज़रूरी सामानों की आपूर्ति करने में आ रही मुश्किलों को दूर करने पर भी चर्चा हुई।
दोनों देशों में लॉकडाउन की वजह से सामानों की आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन इसी के बीच इसके लिए रास्ते निकाले जा रहे हैं। मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए भी नेपाली नागरिकों को कोरोना के खिलाफ बहादुरी से लड़ने पर बधाई दी है और कहा है भारत हमेशा उनके साथ है। एक महीने पहले भी मोदी और ओली के बीच कोरोना वायरस से साझा तौर पर लड़ने और जीतने को लेकर रणनीति बनाने पर सार्थक चर्चा हुई थी।