फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल की संसद रही बाधित, सोना तस्करी घोटाले की जांच की उच्च स्तरीय समिति के गठन की मांग पर अड़ा विपक्ष

Wed, 09 Aug 2023 07:35 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल की मुख्य विपक्षी पार्टी सीपीएन-यूएमएल ने लगभग 100 किलोग्राम सोने की तस्करी घोटाले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की मांग की और संसद में हंगामा जारी रखा।
विज्ञापन
नेपाल संसद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाली संसद की कार्रवाही बुधवार को भारी हंगामे के कारण बाधित रही। नेपाल की मुख्य विपक्षी पार्टी सीपीएन-यूएमएल ने लगभग 100 किलोग्राम सोने की तस्करी घोटाले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की मांग की और संसद में हंगामा जारी रखा।

विज्ञापन


18 जुलाई की रात को नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सीमा शुल्क से बिना पता चले लगभग 100 किलोग्राम सोने की तस्करी के संबंध में एक भारतीय और एक चीनी नागरिक सहित अठारह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नेपाल की मुख्य विपक्षी गंठबंधन सीपीएन-यूएमएल तस्करी घोटाले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति के गठन की मांग कर रहा है। पार्टी पिछले दो सप्ताह से नियमित रूप से संसद सत्र को बाधित कर रही है।

सीपीएन-यूएमएल सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी
जैसे ही अध्यक्ष देवराज घिमिरे ने प्रतिनिधि सभा की नियमित कार्यवाही शुरू की, सीपीएन-यूएमएल सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सीपीएन-यूएमएल विधायक सूर्य बहादुर थापा छेत्री ने मांग की कि सोने की तस्करी की जांच के लिए एक जांच समिति बनाई जाए। सत्तारूढ़ दलों के सांसदों के अपनी सीट पर बैठने के बाद विपक्षी दल के सांसदों ने मंच पर धरना दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। व्यवधान के बाद अध्यक्ष ने संसद की कार्यवाही शुक्रवार दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन


सोने के घोटाले की जांच के लिए सीआईबी को अधिकृत किया
विपक्ष द्वारा राजस्व जांच विभाग की जांच को खारिज करने के बाद सरकार ने सोने के घोटाले की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) को अधिकृत किया है। गृहमंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने मंगलवार को विपक्षी दलों से नेपाल पुलिस की सीआईबी द्वारा की जा रही जांच पर भरोसा करने का आग्रह किया। हालाँकि, यूएमएल ने सीआईबी जांच को खारिज कर दिया और मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति की मांग जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें