फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ने पार की सारी हदें, भारत की जमीन को अपना बताकर संसद में पेश किया नक्शा

Mon, 01 Jun 2020 06:42 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल सरकार ने रविवार को संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश किया। इसका मकसद विवादित नए नक्शे को मान्यता देना है। नेपाल ने नए नक्शे में भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा इलाके को अपना इलाका बताया है। नेपाल के कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्री शिवमाया तुम्बाहांगफे ने सरकार की ओर से विधेयक पेश किया। एक दिन पहले ही मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने भी विधेयक को अपना समर्थन दे दिया था। नेपाल के संविधान में यह दूसरा संशोधन होगा।

विज्ञापन


विधेयक में नेपाल के राजनीतिक नक्शे में संशोधन कर इसे संविधान की तीसरी अनुसूची में शामिल करने को कहा गया है। संशोधित विधेयक को संसद की मंजूरी मिलने के बाद नया नक्शा सभी आधिकारिक दस्तावेजों में इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि मंजूरी से पहले संसद विधेयक पर चर्चा करेगी। संसद के दोनों सदनों की मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति विधेयक को अंतिम मंजूरी देंगे।

पिछले सप्ताह अंतिम समय पर टला था प्रस्ताव

पिछले सप्ताह पीएम केपी शर्मा ओली के आग्रह पर प्रस्तावित विधेयक को अंतिम समय में संसद की कार्यसूची से हटा दिया गया था। दरअसल, विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने चर्चा के लिए और समय की मांग की थी। वहीं समाजवादी जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता पार्टी ने भी संविधान संशोधन में उनकी मांगों को शामिल करने की मांग की थी।
विज्ञापन


भारत जता चुका है कड़ा विरोध

भारत पहले ही नए नक्शे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जता चुका है। भारत ने कहा था कि वह नेपाल के बढ़ा चढ़ाकर किए गए कृत्रिम दावे को स्वीकार नहीं करेगा। नेपाल को इस तरह के दावे से अलग रहना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें